हार्दिक पांड्या ने नए लुक पर किया कितना खर्चा? क्या आम इंसान के बजट से बाहर है मामला?

Hardik Pandya: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने खेल के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। एशिया कप 2025 से पहले उन्होंने नया लुक अपनाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उनके बालों का नया सैंडी ब्लॉन्ड हेयरस्टाइल फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या आम इंसान भी यह लुक अपना सकता है? यह भी एक बड़ा सवाल है कि क्या हार्दिक पांड्या जैसा हेयर स्टाइल अपनाने के लिए ज्यादा पैसे लगते हैं? आम आदमी को इस तरह के बालों वाला लुक अपनाने के लिए क्या करना पड़ेगा?

hardik pandya

पांड्या के बालों बालों को हल्का सुनहरा रंग देने के लिए सैंडी ब्लॉन्ड शेड अपनाया गया। इसके लिए बालों को पहले ब्लिच करना पड़ता है। वैक्स या जेल से टेक्सचर बनाया जाता है ताकि बाल सेट रहें। इंस्टाग्राम पर हार्दिक ने इस लुक को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा मेरा नयापन।

Hardik Pandya के लुक पर खर्च?

हार्दिक पांड्या मुंबई में अलीम हकीम के पास जाकर बाल कटवाते रहे हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1 लाख से होगी, जो कि हेयरकट की जटिलता या एक्सक्लूसिविटी के अनुसार ₹2 लाख या उससे ज़्यादा तक भी जा सकती है। लुक को शेप देने के बाद कलरिंग का काम अलग से होता है, तो पांड्या का हेयर कट 2 से 3 लाख तक भी जा सकता है। यह एक अनुमान है, प्राइस इससे ज्यादा भी हो सकता है।

पांड्या की तरह आम इंसान को अगर ऐसा हेयर कट अपनाना है, तो अच्छे सैलून पर जाकर हेयरड्रेसर को उनका फोटो दिखा सकते हैं। इसके बाद उसी तरह का लुक बनाकर वैसा कलर किया जा सकता है। डार्क बालों पर हल्का ब्लॉन्ड लाने के लिए पहले ब्लिच करवाना जरूरी है। धूप में निकलते समय कैप का प्रयोग करना बेहतर होगा।

Hardik Pandya की लुक के लिए आम आदमी का लुक

अब अगर बजट की बात करे, तो यह जगह और सैलून पर निर्भर करता है। आम इंसान के लिए इस तरह का हेयर कट और कुल अपनाने में करीबन 5 हजार से लेकर 12 हजार रुपये तक का खर्चा आ सकता है। यह ज्यादा भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+