PL 2025: मेगा नीलामी में किन टीमों के पास कितने RTM? क्यों 2 फ्रेंचाइजी को नहीं मिलेगा यह अधिकार

IPL 2025: आईपीएल मेगा नीलामी का दिन अब ज्यादा दूर नहीं है और काउंट डाउन शुरू हो गया है। टीमों की तरफ से जमकर तैयारी की जा रही है। नीलामी में जिन प्लेयर्स को टारगेट कर बोली लगाई जाएगी, उनको सूची में डाला जा रहा है। विशेषज्ञों के साथ टीम मालिकों की मीटिंग्स हो रही हैं। बोली भी पर्स में पैसे के आधार पर ही लगनी है।

मुंबई इंडियंस इस मामले में हमेशा सॉलिड रहती है। मुंबई इंडियंस के पर्स में जितने पैसे होते हैं, उसी हिसाब के प्लेयर को टारगेट किया जाता है। इस बार नीलामी में राईट टू मैच यानी RTM का प्रयोग किया जाएगा। कोई फ्रेंचाइजी नीलामी के दौरान इसका प्रयोग करते हुए अपने पुराने खिलाड़ी को वापस शामिल कर सकती है।

ipl

कुछ टीमों के पास RTM की सुविधा नहीं होगी लेकिन ज्यादातर टीमों को इसका इस्तेमाल करने की अनुमति रहेगी। आरटीएम का फायदा यह होता है कि टीम अपने पुराने प्लेयर को पिछली धन राशि के साथ टीम में रख लेती है। इसके बाद कोई भी टीम उस प्लेयर के ऊपर बोली नहीं लगा सकती है। देखना होगा कि कौन से प्लेयर्स को टीमें RTM करते हुए रोक लेंगी।

आठ टीमों के पास आरटीएम इस्तेमाल करने का मौका रहेगा। दो टीमों यह अधिकार नहीं होगा क्योंकि रिटेंशन में इन टीमों ने प्लेयर्स की संख्या पूरी कर ली थी। सबसे ज्यादा आरटीएम वाली टीम पंजाब किंग्स है। पंजाब के पास कुल 4 RTM हैं और इनक उपयोग होते हुए देखा जा सकता है।

RTM के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी पीछे नहीं है। आरसीबी के पास कुल 3 आरटीएम हैं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी 2 प्लेयर्स को आरटीएम कर सकती है। टीमें उन प्लेयर्स को आरटीएम से टारगेट करेंगी, जिनको इस बार रिलीज कर दिया गया है। राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के पास कोई आरटीएम नहीं है।

आईपीएल नीलामी में टीमों के पास RTM की संख्या

पंजाब किंग्स- 4
आरसीबी- 3
दिल्ली कैपिटल्स- 2
मुंबई इंडियंस- 1
चेन्नई सुपर किंग्स- 1
सनराइजर्स हैदराबाद- 1
गुजरात टाइटंस- 1
लखनऊ सुपर जायंट्स- 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+