कैसे होती है सुरेश रैना की कमाई? किस मामले में क्रिकेटर हुआ ईडी के सामने पेश, जानें कुल नेटवर्थ
Suresh Raina Net Worth: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। उनको ईडी ने समन जारी किया था। मामला कथित तौर पर विज्ञापनों से जुड़ा हुआ है। रैना और बेटिंग के के बीच सम्बन्धों का पता लगाने के लिए ऐसा किया गया।
1xBet एप्लीकेशन ने रैना को ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। हालांकि रैना की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। सुरेश रैना टीम इंडिया से खेलने के बाद आईपीएल में भी खेलते रहे हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लम्बे समय तक खेलते रहे हैं।

बेटिंग एप्लीकेशन के अलावा भी सुरेश रैना के पास करोड़ों की कमाई वाले साधन हैं और संन्यास लेने के बावजूद हर साल सुरेश रैना मोटी कमाई करते हैं। रैना वेटरन क्रिकेटरों की लीग्स में खेलते हैं। इसके अलावा वह इंटरनेशनल मैचों में कमेंट्री भी करते हैं।
Suresh Raina की कमाई के साधन
बीसीसीआई के अनुबंधों और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने से सुरेश रैना को काफी पैसे मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इससे 100 करोड़ या इससे भी ज्यादा की कमाई की है। इसके अलावा वह अलग-अलग तरह के कई ब्रांड्स के साथ काम करके भी पैसा बना रहे हैं।
एडिडास, पेप्सिको, मैगी बूस्ट, एचपी, टाइमेक्स, इंटेक्स, रमीकल्चर, भारतपे जैसे कई ब्रांड्स के साथ काप करते हुए प्रचार से पैसे कमाते हैं। विज्ञापनों से उनको करोड़ों मिलते हैं। गाजियाबाद में सुरेश रैना के पास एक लग्जरी घर है, इसके अलावा अन्य संपत्ति भी है।
Suresh Raina की नेटवर्थ
सुरेश रैना के पास पोर्श बॉक्सस्टर एस, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, फोर्ड मस्टैंग, ऑडी क्यू7, मिनी कूपर, रेंज रोवर, महिंद्रा थार आदि गाड़ियां हैं। सब कुछ मिलाकर उनके पास 200 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी बताई जाती है। फ़िलहाल सुरेश रैना की कमाई का मुख्य साधन क्रिकेट कमेंट्री है, आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों में वह अपनी बातें रखते हुए दिखाई देते हैं। रिटायरमेंट के बाद भी ब्रांड्स में रैना की मांग बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications