ICC ने कैसे तय की वैभव सूर्यवंशी की रैंकिंग? एक ही बार में 230 स्थानों की छलांग किस वजह से लगाई

ICC T20I Rankings: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में 230 स्थान की जबरदस्त छलांग लगाकर 48वें नंबर पर जगह बना ली है। सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में आए अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है।

इतनी बड़ी छलांग के बाद एक सवाल दिमाग में आता है कि आखिर आईसीसी खिलाड़ियों की रैंकिंग तय कैसे करती है? क्या सिर्फ रन बनाने से रैंकिंग बढ़ जाती है या इसके पीछे कोई तय प्रक्रिया होती है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इसका जवाब जानना दिलचस्प है।

ICC T20I Rankings

क्या सिर्फ रन बनाने से तय होती है ICC रैंकिंग?

आईसीसी की रैंकिंग केवल कुल रन या विकेट के आधार पर तय नहीं होती। इसके लिए एक रेटिंग पॉइंट्स सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। हर मैच के बाद खिलाड़ी के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है और उसी के आधार पर उसकी रेटिंग बढ़ती या घटती है। हालांकि आईसीसी अपने एल्गोरिदम का पूरा फॉर्मूला सार्वजनिक नहीं करती, लेकिन यह जरूर बताती है कि रैंकिंग कई पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।

किन बातों का पड़ता है सबसे ज्यादा असर?

  • हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा फायदा मिलता है। पुराने मैचों का असर समय के साथ कम होता जाता है।
  • अगर किसी बल्लेबाज ने मजबूत टीम के खिलाफ बड़ी पारी खेली है तो उसकी अहमियत ज्यादा मानी जाती है। यानी हर 50 या 100 रन का मूल्य समान नहीं होता।
  • एक मैच से रैंकिंग में बदलाव आ सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऊंची रैंकिंग बनाए रखने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन जरूरी है।
  • सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी का इम्पैक्ट भी मायने रखता है। इसी तरह गेंदबाजों के लिए विकेट, इकॉनमी और मैच पर उनका असर भी देखा जाता है।

वैभव सूर्यवंशी को 230 स्थान की छलांग क्यों मिली?

वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय करियर अभी शुरुआती दौर में है। नए खिलाड़ियों के पास रैंकिंग के लिए ज्यादा पुराना रिकॉर्ड नहीं होता। ऐसे में अगर शुरुआत में ही शानदार प्रदर्शन हो जाए तो रेटिंग तेजी से बढ़ती है और रैंकिंग में बड़ी छलांग देखने को मिलती है।

हालिया टी20 सीरीज में वैभव ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी, तीन मैचों में दो फिफ्ट के साथ उन्होंने 151 रन बनाए थे। जिसके बाद उनकी रेटिंग में बड़ा इजाफा हुआ और वह सीधे 48वें स्थान पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+