ICC का ऐतिहासिक फैसला, महिला वर्ल्ड कप में नहीं होगा एक भी पुरुष अंपायर, पैनल की हुई घोषणा

ICC Women's World Cup: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में अंपायरिंग को लेकर एक ऐतिहासिक खबर सामने आई है। ICC ने घोषणा की है कि 2025 में होने वाले ICC महिला वनडे विश्व कप में सभी मैचों के लिए सिर्फ महिला अंपायर और मैच रेफरी नियुक्त किए जाएंगे।

​यह पहली बार होगा जब किसी पूरे ICC महिला विश्व कप टूर्नामेंट में सभी मैच अधिकारियों का पैनल पूरी तरह से महिलाओं का होगा। इस पैनल में कुल 18 महिला अधिकारी शामिल हैं, जिनमें अंपायर और मैच रेफरी दोनों शामिल हैं। ICC ने इस फैसले को लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

icc

​इस पैनल में कुछ अनुभवी अंपायर भी शामिल हैं जो पहले भी कई बड़े टूर्नामेंटों में अंपायरिंग कर चुकी हैं। यह निर्णय महिला क्रिकेट के विकास और महिलाओं को खेल में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

14 अंपायर्स के समूह में क्लेयर पोलोसाक, जैकलीन विलियम्स और सू रेडफर्न की तिकड़ी शामिल है, जो अपने तीसरे महिला वर्ल्ड कप में अंपायरिंग करती नज़र आएंगी। वहीं, लॉरेन एजेनबैग और किम कॉटन अपने दूसरे वर्ल्ड कप में ऑफिसियट करेगी, क्योंकि वे 2022 में न्यूजीलैंड में हुए टूर्नामेंट में भी अंपायर थीं, जब ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब जीता था।

इस ऐतिहासिक पैनल में 14 महिला अंपायरों के साथ 4 महिला मैच रेफरी शामिल हैं। मैच रेफरी पैनल में ट्रूडी, लक्ष्मी और मिशेल परेरा जैसी अनुभवी महिलाएं शामिल हैं, जो 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाएंगी।

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का आगाज 30 सितंबर से होना है, इसमें पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस इवेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को होगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज आदि टीमों को मजबूत माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+