IPL 2025: किसने बनाया आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक स्कोर, टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट

Highest Individual Scores IPL: आईपीएल में बल्लेबाजों का बोलबाला हमेशा से रहा है। जब साल 2008 में इस लीग का पहला मुकाबला खेला गया था, उस समय आईपीएल का पहला शतक ब्रेंडन मैकलम के बल्ले से देखने को मिला था। तब से लेकर अब तक इस प्रतिष्ठित इवेंट में बल्लेबाजों का धमाल जारी है।

विराट कोहली, जोस बटलर जैसे कई बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने बार-बार इस इवेंट में धमाकेदार पारियां खेली हैं और शतक भी उड़ाए हैं। हालांकि आईपीएल के टॉप बेस्ट स्कोर में उनका नाम नहीं है। यहाँ कहानी कुछ अलग ही है। एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों का जिक्र यहाँ किया है।

IPL

लोकेश राहुल
भारतीय टीम के धांसू बल्लेबाज राहुल इस बार दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हैं। उनके नाम आईपीएल का पांचवां बेस्ट स्कोर है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए राहुल ने आरसीबी को साल 2020 में धोया था। उस दौरान उन्होंने 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

एबी डीविलियर्स
लिस्ट में चौथा नाम एबी डीविलियर्स का है। एबीडी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए साल 2015 में धमाका करते हुए रन बनाए थे। उन्होंने नाबाद 133 रनों की पारी खेली थी। उस समय एबीडी के सामने गेंदबाजों को डर होता था।

क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका से आने वाले एक और बल्लेबाज डी कॉक ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। आईपीएल में तीसरा बेस्ट स्कोर उनके नाम ही है। डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ नाबाद 140 रनों की पारी साल 2022 में खेली थी।

ब्रेंडन मैकलम
कीवी बल्लेबाज मैकलम ने 2008 में आईपीएल के पहले ही मैच में 258 की नाबाद पारी खेली थी और सामने आरसीबी की टीम थी। ब्रेंडन मैकलम की वह यादगार पारी आज भी फैन्स के दिलों में है। यह पारी खास इसलिए है क्योंकि यह टूर्नामेंट के इतिहास के पहले मैच में आई थी।

क्रिस गेल
आरसीबी के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने इस लीग का बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ आरसीबी ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। यह कीर्तिमान आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। टॉप पर गेल का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+