Highest Batting Average in IPL: कौन है आईपीएल का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज? ये रहे बैटिंग एवरेज के बादशाह!
Highest Batting Average: IPL में सिर्फ ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट (Strike Rate) ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज़ी की कंसिस्टेंसी (Consistency) भी मायने रखती है। ऐसे खिलाड़ी जो लंबे समय तक 1000 से ज़्यादा रन बनाकर औसत (Batting Average) में टॉप पर बने रहे हैं- वो ही असली मैच विनर कहलाते हैं। आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिनका एवरेज IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा रहा है।
साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) - औसत 48.40, स्ट्राइक रेट 141.6
गुजरात टाइटंस के इस युवा बल्लेबाज ने कम पारियों में ही बड़ा नाम बना लिया है। हर सीजन में भरोसे से रन बनाते आ रहे हैं। उनकी कंसिस्टेंसी यानी निरंतरता T20 फॉर्मेट में काफ़ी दुर्लभ (Rare) है।

डेवोन कॉनवे (Devon Conway) - औसत 47.90, स्ट्राइक रेट 140.3
चेन्नई सुपर किंग्स के इस साउथ अफ्रीकी मूल के कीवी (Kiwi) बल्लेबाज़ ने अपने शांत स्वभाव और सधी हुई बल्लेबाज़ी से सभी का दिल जीता है। पॉवर और प्लेसमेंट का बेहतरीन मिक्सर हैं।
के.एल. राहुल (KL Rahul) - औसत 45.47, स्ट्राइक रेट 135.1
चार शतक (Century) और 38 अर्धशतक (Fifty) के साथ राहुल IPL के सबसे भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बैटर (Top-order batter) हैं। ये उनकी क्लास और कंसिस्टेंसी दोनों का कमाल है।
डेविड वॉर्नर (David Warner) - औसत 40.52, स्ट्राइक रेट 139.8
IPL के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं वॉर्नर। पावरप्ले (Powerplay) में आक्रामक शुरुआत और बड़ा स्कोर बनाने की आदत उन्हें खास बनाती है। इस सीजन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) - औसत 40.35, स्ट्राइक रेट 137.5
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टेबल ओपनर (Stable Opener) जो हर मैच में क्लास दिखाते हैं। टेक्निकली साउंड और बड़े मैचों के प्लेयर हैं।
लेंडल सिमंस (Lendl Simmons) - औसत 39.96, स्ट्राइक रेट 126.6
मुंबई इंडियंस के लिए 2015 जैसे बड़े टाइटल रन में अहम भूमिका निभाई थी। ये एक साइलेंट परफॉर्मर खिलाड़ी रहे जो रन बनाते रहे बिना ज़्यादा शोर के।
शॉन मार्श (Shaun Marsh) - औसत 39.95, स्ट्राइक रेट 132.7
IPL के पहले ही सीजन में ओरेंज कैप (Orange Cap) जीतकर अपने नाम की छाप छोड़ी थी। पंजाब के लिए बेहतरीन योगदान।












Click it and Unblock the Notifications