रणजी ट्रॉफी का आगाज कुछ ऐसे हुआ, प्रभसिमरन सिंह ने ठोका सीजन का पहला दोहरा शतक
रणजी ट्रॉफी सीजन का आगाज हो चुका है जहां पर पहले दिन कुछ बढ़िया और हैरान करने वाली परफॉरमेंस देखने को मिली। कई मैच लो-स्कोरिंग रहे जहां गेंदबाजों ने अच्छा किया तो वहीं प्रभसिमरन सिंह ने सीजन का पहला दोहरा शतक लगा दिया।

रणजी ट्रॉफी सीजन 2022-23 की शुरुआत कुछ धमाकेदार प्रदर्शनों के साथ हुई है जहां पर रोहतक में तेज गेंदबाजी के हालातों का पूरा फायदा उठाते हुए हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा की टीम को 46 रनों पर ही चलता कर दिया। ये रणजी ट्रॉफी का चौथा सबसे कम स्कोर है। वैभव अरोड़ा ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए। निशांत सिंधु को छोड़कर कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
एक और मुकाबले में दिवेश पठानिया के पांच विकेटों ने कर्नाटक को पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 148 रनों पर सीमित कर दिया। ईडन गार्डन में भी ईशान पोरेल और शिवम मावी ने क्रमश बंगाल और उत्तर प्रदेश के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया। पोरेल ने 35 रन देकर 5 विकेट लिए जिसके चलते उत्तर प्रदेश की टीम 198 रन बनाकर आउट हो गई और फिर मावी ने भी 14 रन देकर तीन विकेट लिए और बंगाल को स्टंप पर 4 विकेट के नुकसान पर 29 रन कर दिया।
एक अन्य मुकाबले में मुंबई की टीम ने आंद्र को 238 रनों पर समेट दिया। इस दौरान तनुष कोटियान ने चार विकेट लिए। ऐसे ही पुणे की टीम ने दिल्ली को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 191 रन पर ढेर कर दिया। हालांकि वे भी 80 रन पर पांच विकेट गंवा चुके थे।
बेहतरीन पारियों की बात करें तो तन्मय अग्रवाल ने हैदराबाद के लिए नाबाद 116 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन की पहली डबल सेंचुरी लगात हुए चंडीगढ़ के खिलाफ पंजबा को मजबूत स्थिति में कर दिया। प्रशांत चोपड़ा के 137 रनों ने हिमाचल की स्थिति पंजाब के सामने काफी मजबूत कर रखी है। प्रियांक पंचाल ने भी गुजरात को उभारते हुए 111 रनों की पारी खेली।
संजू सैमसन और रोहन प्रेम ने 70s की पारियों में केरल की बैटिंग स्टंप तक 6 विकेट के नुकसान पर 276 रन कर चुकी थी। ऐसे ही राहुल हजारिका और रियान पराग ने सौराष्ट्र के खिलाफ बड़े अर्धशतक लगाए और असम को 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन कर दिया। मध्य प्रदेश के यश दुबे ने जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 81 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications