कोहली ने की केएल राहुल से तीखी बहस, मैच जीतने के बाद कहा 'मैं हूं दिल्ली का किंग'- VIDEO

DC vs RCB: विराट कोहली का अग्रेशन अलग लेवल वाला होता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ यही देखने को मिला था। केएल राहुल के साथ उनकी बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। केएल राहुल कीपर थे और कोहली के साथ उनकी कहासुनी हो गई।

शायद उनको कोई बात अच्छी नहीं लगी, इसके बाद वह विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल को कुछ कहने लगे और राहुल ने भी कुछ बोला। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि कोहली और राहुल के बीच इस तरह कहासुनी कम ही देखने को मिली है।

dc vs rcb

यह पता नहीं चल सका कि आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिससे कोहली को काफी ज्यादा गुस्सा आ गया। मुकाबले के बाद कोहली ने उसी अंदाज में सेलिब्रेशन किया, जैसे केएल राहुल ने बेंगलुरु में जीत दर्ज करने के बाद किया था। राहुल ने दिखाया था कि यहाँ का किंग में हूँ।

उसी तरह कोहली ने भी राहुल के क्रीज जाकर वही किया। हालांकि उन्होंने मजाक में ऐसा किया था। मैच के बाद तो कोहली और राहुल नॉर्मल थे और बाद भी कर रहे थे। कोहली ने उनको गले भी लगाया था। इससे पता चलता है कि दोनों के बीच कुछ बात हुई थी और कोहली ने राहुल को कुछ समझाने का प्रयास किया था। मुकाबले के बाद दोनों दोस्त की तरह ही थे।

आरसीबी ने सीजन की सातवीं जीत दर्ज कर तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। कोहली ने इस सीजन अपनी सातवीं फिफ्टी जड़कर सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप छीन ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+