'अब बहुत हो गया मेरा युवी से,' हेजल कीच का फूटा जबरदस्त गुस्सा, क्या युवराज सिंह से बढ़ी दूरियां?
Hazel Keech and Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट जगत की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक, युवराज सिंह और हेजल कीच, अक्सर अपने प्यार और मस्ती भरे वीडियो के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार हेजल कीच का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
वीडियो में हेजल का तेवर देखकर फैंस हैरान हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या युवी और हेजल के बीच सब कुछ ठीक है? हेजल ने एक ऐसा वीडियो बनाया है, जिसे देखकर के बाद फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में हेजल कीच खुद को शूट करते हुए काफी परेशान नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, "मैं युवी से पक गई हूं, मेरा हो गया युवी के साथ। हर जगह पीछे-पीछे होता है। घर के अंदर, घर के बाहर, हर जगह युवी! बहुत हो गया यार, अब युवी की तो छुट्टी।" हेजल का यह 'तूफानी' अंदाज देखकर एक पल के लिए युवराज के फैंस के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर लोग इसे उनके बीच की अनबन और यहां तक कि 'तलाक' की अफवाहों से भी जोड़ने लगे।
क्या है इस गुस्से के पीछे का सच?
हालांकि, वीडियो को गौर से देखने पर सच्चाई कुछ और ही निकलकर आती है। दरअसल, यह हेजल कीच का एक मजाकिया अंदाज है। हेजल और युवराज अक्सर एक-दूसरे के साथ ऐसी शरारतें करते रहते हैं। हेजल इस वीडियो में युवराज के 'ओवर-प्रोटेक्टिव' या 'हर वक्त साथ रहने' वाले स्वभाव को लेकर मजाक कर रही थीं। युवराज के फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस जोड़ी के बीच प्यार बरकरार है और यह सिर्फ एक फनी वीडियो का हिस्सा था।
Yuvraj Singh wife hazel keech this is only for fun pic.twitter.com/iBO3byF05e
— Sonu Yadav (@sonuydv87) January 31, 2026
सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़
वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। किसी ने लिखा, "युवी पाजी की क्लास लग गई," तो किसी ने मजाक में कहा, "मैडम जी, युवी भारत की शान हैं, थोड़ा रहम करो।"












Click it and Unblock the Notifications