'रस्म-ए-हलाला मजहब की खूबसूरती,' हसीन जहां ने खड़ा किया नया विवाद, सोशल मीडिया पर बवाल

Hasin Jahan: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां हर दिन अपना कोई न कोई बयान या प्रतिक्रिया के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं। सोशल मीडिया उनके लिए एक टूल है, जहां वह काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। उनके वीडियो और फोटो नियमित रूप से आते रहते हैं।

इस बार भी हसीन जहां अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने एक वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और फैन्स उनको इसके लिए कोस रहे हैं। हसीन जहां की जमकर आलोचना देखने को मिल रही है। जानबूझकर उन्होंने ऐसा वीडियो डाला है।

hasin jahan

हसीन जहां ने हलाला को लेकर एक पोस्ट डाला है। एक वीडियो में औरत किसी मौलवी के सामने कुछ पेपर साइन कर रही है और हसीन जहां ने हलाला बताते हुए मजहब की सबसे खूबसूरत बात बताई है। हालांकि यूजर्स ने हसीन जहां को जमकर लताड़ लगाई है।

Hasin Jahan ने क्या लिखा

हसीन जहां ने लिखा कि दीन को वहां फॉलो करो जहां इंसानियत बचे, जहां इंसानियत का खून हो वहां दीन धर्म को क्या फॉलो करना। जिंदगी इत्मिनान से जीने का नाम है, खौफजदा जिंदगी ही जहन्नुम है, और कोई दीन, कोई धर्म जिंदगी को जहन्नुम की तरफ धकेलने की बात नहीं करता। हसीन जहां ने इस पोस्ट से हलाला प्रथा पर व्यंग्य किया है। साफ़ शब्दों में कुछ नहीं कहने से यूजर्स को समझ नहीं आया लेकिन अंतिम लाइन में उन्होंने लोगों को बेवकूफ लिखा है। इसी में पूरी कहानी का सारांश आ जाता है।

Hasin Jahan को मिली लताड़

कुछ लोगों ने पोस्ट के नीचे कमेन्ट करते हुए लिखा कि यह वीडियो हलाला का नहीं है, इसमें निकाह के लिए पेपर साइन किया जा रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि गरीबी के कारण तुमने भी किसी को छोड़कर दूसरी शादी की थी, अब तुम्हारे साथ जो हुआ है, वह सही है। कई लोगों ने हसीन जहां को शर्म करने की बात कही और यह भी कहा कि आँख खोलकर देखना चाहिए। हालांकि इन सबका हसीन जहां के ऊपर असर कम ही पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+