'I Love You मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं', Hasin Jahan का वीडियो वायरल, क्या फिर धड़का दिल?
Hasin Jahan Video Viral: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में वह काफी मजाकिया अंदाज में कहती नजर आ रही हैं कि वह अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और सबके सामने उन्हें 'आई लव यू' बोलती हैं।
हसीन जहां ने हाई कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती (Hasin Jahan Video Viral)
हसीन जहां अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर फनी रील शेयर करती रहती हैं। कुछ महीने पहले हसीन जहां ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी। जिसमें उन्हें और उनकी बेटी को कुल 4 लाख रुपये प्रति माह (1.5 लाख खुद के लिए और 2.5 लाख बेटी के लिए) गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया गया था। हसीन जहां ने अधिक पैसों की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट से मिला था ये जवाब
हसीन जहां का कहना था कि शमी एक 'ए-लिस्ट' क्रिकेटर हैं और उनकी मासिक आय 1 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि उनकी कुल संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपये है। हसीन के मुताबिक शमी के आलीशान लाइफस्टाइल को देखते हुए 4 लाख रुपये की राशि बहुत कम है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर नोटिस जारी करते हुए टिप्पणी की थी कि यह रकम काफी अच्छी है।
कभी चर्चा में थी दोनों की लव स्टोरी
एक वक्त था जब शमी और हसीन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। साल 2012 में आईपीएल के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। हसीन उस समय केकेआर (KKR) की चीयरलीडर थीं। करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2014 में दोनों ने निकाह किया था। लेकिन 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाकर सबको चौंका दिया था। तब से यह जोड़ा अलग रह रहा है और उनके बीच कानूनी जंग जारी है।












Click it and Unblock the Notifications