'शमी भाई ने 5 विकेट झटके हैं जाकर देखो भाभी जी,' किसने रखा हसीन जहां की दुखती रग पर हाथ
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी ने चैम्पियंस ट्रॉफी में पहले ही मुकाबले के दौरान तहलका मचा दिया और बांग्लादेशी गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने का काम किया। शमी ने अपनी गेंदबाजी से एक कीर्तिमान भी बना दिया और 5 विकेट झटकते हुए अपनी टीम को सहारा प्रदान किया।
भारतीय टीम के इस धांसू गेंदबाज ने 5 विकेट लेने के अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में 200 विकेटों का आंकड़ा भी पार कर लिया। सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने शमी के फैन्स जमकर इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए हैं।

शमी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग रहते हैं और दोनों के बीच अनबन है और मामला भी कोर्ट में चल रहा है। हसीन जहां कई बार शमी के ऊपर निशाना साधने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सौरव गांगुली तक को टारगेट कर दिया था।
इस बीच मोहम्मद शमी के 5 विकेट आने पर फैन्स का उत्साह चरम पर है और वे सोशल मीडिया पर शमी की तारीफ करते हुए हसीन जहां के सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुँच गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके किसी पोस्ट में जाकर फैन्स के कमेंट्स आने शुरू हो गए।
उनमें से एक कमेन्ट यह भी था कि शमी भाई ने आज फिर से 5 विकेट झटके हैं, जरा जाकर देखो तो भाभी जी। एक फैन्स ने शमी के पास वापस जाने की रिक्वेस्ट तक कर डाली। हालांकि शमी की पत्नी की तरफ से इन कमेंट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आती लेकिन कई बार वह अजीबोगरीब पोस्ट से जवाब देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications