शमी से शादी करना चाहती है ये एक्ट्रेस, ये बात सुन क्या बोलीं उनकी पत्नी हसीन जहां, कहा- 'महशूर लोगों के साथ..'

Mohammed Shami News: विश्वकप-2023 के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 विकेट लेने के बाद छाए हुए हैं। मोहम्मद शमी ने 50 ओवर के विश्व कप इतिहास में भारतीय गेंदबाज द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी सफलता के बीच, मोहम्मद शमी को हाल ही में अभिनेत्री से नेता बनीं पायल घोष (Payal Ghosh) से शादी का प्रस्ताव मिला था, जो मोहम्मद शमी की दूसरी पत्नी बनने के लिए तैयार हैं।

पायल घोष मोहम्मद शमी से शादी करना चाहती हैं। पायल घोष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मोहम्मद शमी के लिए प्रपोजल रखा और लिखा, "शमी तुम अपनी इंग्लिश सुधारो, मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं।" इस बात पर अब उनकी अलग हो चुकी पत्नी हसीन जहां ( Hasin Jahan) ने प्रतिक्रिया दी है।

Mohammed Shami News

2018 से अलग रह रहे हैं हसीन जहां और मोहम्मद शमी

बता दें कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां अलग हो गए हैं। दोनों की शादी से एक बेटी भी है। मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने 2014 में शादी की थी और 2015 में दोनों की एक बेटी हुई थी। हसीन जहां ने 2018 में मोहम्मद शमी के खिलाफ बेवफाई, मैच फिक्सिंग और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। दोनों का तलाक केस लंबित है।

पायल घोष के शादी प्रपोजल पर क्या बोलीं हसीन जहां?

मोहम्मद शमी के लिए पायल घोष के शादी वाले प्रपोजल के बारे में हसीन जहां ने कहा कि, "ये चीजें मशहूर हस्तियों के साथ होती रहती हैं। यह बहुत ही सामान्य बात है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहती।"

इससे पहले हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, शमी को कोई करोड़पति बॉलीवुड एक्ट्रेस चाहिए। इसलिए उसने मुझे परेशान किया था। उसने मेरे बारे में तो छोड़िए, अपनी बेटी के बारे में भी नहीं सोचा।

अपने एक अन्य बयान में हसीन जहां ने कहा था कि, 'जितना अच्छा वो खिलाड़ी है, काश वो अगर एक अच्छा इंसान भी होता तो मेरी बेटी, मेरे पति और मैं एक खुशहाल जीवन जी सकते थे। जो एक सम्मान की बात होती, अगर वो केवल एक अच्छे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक अच्छे पति और एक अच्छे पिता भी होते।''

Who is Payal Ghosh: कौन हैं पायल घोष?

पायल घोष एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 1992 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा सेंट पॉल मिशन स्कूल से पूरी की और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएट हैं।

पायल घोष फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई आ गईं। उनकी मुलाकात चंद्र शेखर येलेटी से हुई, जिन्होंने उन्हें प्रयाणम में ब्रेक दिया। तब से, पायल घोष वर्षाधारे, ओसारवेली, मिस्टर रास्कल और पटेल की पंजाबी शादी सहित कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं। 2020 में पायल रामदास अठावले की राजनीतिक पार्टी की महिला शाखा की उपाध्यक्ष बनीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+