हसीन जहां ने की कोर्ट जाने की तैयारी, आखिर कौन पड़ा उनकी बेटियों के पीछे? शमी को खुली चुनौती
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां किसी न किसी मुद्दे की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। इस बार फिर से कुछ आरोप लेकर वह सोशल मीडिया पर आई हैं और कोर्ट जाने की बात भी कही हैं। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को भी निशाना बनाया है।
सोशल मीडिया पर आकर उनका कहना है कि कुछ लोगों को उनकी बेटियों के पीछे लगा दिया है। वह कोर्ट में जाकर न्याय की मांग करेंगी और अदालत से इन्साफ मिलेगा। उन्होंने साफ़ तौर पर यह नहीं बताया कि असल में मामला क्या हुआ है।

इन्स्टाग्राम पर हसीन जहां ने एक लम्बा पोस्ट लिखते हुए कहा कि इस दुनिया में जीने आई हूँ, मरने नहीं और डरने तो बिलकुल भी नहीं। जिन अपराधियों को ये भ्रम है कि साजिशें रचकर, गैरकानूनी काम करके या अपराध करके वे 'अमर' हो जाएंगे, उन पागल, आवारा कुत्तों को उनकी 'अमरता' मुबारक।
आगे उन्होंने लिखा कि मैं अपने पति से लड़ूंगी, झगड़ूंगी, उसकी बदतमीज़ियों के खिलाफ केस भी करूंगी। पूरी दुनिया को बताऊंगी कि जिसे मैंने अपनी ज़िंदगी का साथी माना, उसी ने मेरे प्यार और रिश्ते के साथ गद्दारी की। वो इंसान जैसा भी हो, मेरा पति था और शायद है भी। लेकिन अगर मेरा पति या उसकी बेवकूफियों के कारण कोई और पागल, आवारा कुत्ता मुझ पर या मेरी बेटियों पर बुरी नज़र डालेगा, हमें डराने या परेशान करने की कोशिश करेगा, तो मैं उन्हें सीधे कानून के कटघरे में देखूंगी, इंशा अल्लाह।
अंत में उनका कहना था कि याद रखना, भारतीय कानून व्यवस्था में भले ही न्याय मिलने में देर हो, लेकिन न्याय ज़रूर मिलता है। तब मैं देखूंगी कि कौन-सा 'इंटरनेशनल क्रिकेटर' या उसके चाटुकार उन पागल कुत्तों को बचाने आता है। हर किसी को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। आख़िर में समझ आ ही जाएग, इंशा अल्लाह।
हसीन जहां की बेटियों के पीछे कौन पड़ा है? क्या मामला है आदि चीजों के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया लेकिन शमी के ऊपर एक बार फिर से इनडायरेक्ट तरीके से निशाना साधने का काम किया गया है। हसीन जहां के पहले पति से दो बेटियां और शमी से एक बेटी है।












Click it and Unblock the Notifications