'मरते दम तक,' हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को सीधी चुनौती दी! खुलकर बोली एक-एक बात
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में खुलकर अपने दिल की बात कही है। इस पोस्ट में हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और रिश्ते को लेकर एक बेहद भावुक, लेकिन तीखा संदेश लिखा है।
हसीन जहां ने प्यार भरे अंदाज में अपनी पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा I love you so much jaanu। मिलेगी कहीं मेरी जैसी बीवी, जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए?

इसके बाद उन्होंने लिखा कि, 'चिंता मत करो मेरे प्यार, मरते दम तक हम एक मजबूत रिश्ता निभाएंगे इंशाअल्लाह। बस अब आपको तय करना है कि वो रिश्ता कैसा होगा।
'क्या फायदा हुआ आपको?'
इसके बाद लहजा बदलता है और हसीन जहां सवाल उठाती हैं कि 'हम 7 साल से लीगल बैटल में हैं। क्या फायदा हुआ आपको? आपके चरित्रहीन, लालची और मतलबी रवैये की वजह से आपने अपना ही परिवार बर्बाद कर दिया।'
'आज भी हक की लड़ाई में अकेली खड़ी हूं'
उन्होंने आरोप लगाया कि शमी ने उन्हें परेशान करने के लिए अपराधियों का सहारा लिया, बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन अंत में कुछ हासिल नहीं हुआ। हसीन ने आगे लिखा कि अगर शमी ने वही पैसा अपनी बेटी की पढ़ाई और अच्छे जीवन पर लगाया होता, तो न केवल गुनाहों से बच जाते, बल्कि सभी एक इज्जत भरी जिंदगी जी रहे होते। उन्होंने खुद की हिम्मत पर भरोसा जताते हुए कहा कि, 'अल्लाह ने मुझे हिम्मत, बर्दाश्त और सब्र दिया है। मैं आज भी हक की लड़ाई में अकेली खड़ी हूं।'
हसीन जहां ने शमी को दी खुली चेतावनी
उन्होंने चेतावनी दी कि चाहे शमी दुनिया भर के अपराधियों का साथ लें, उन्हें कोई नहीं हरा सकता क्योंकि उनके साथ खुद अल्लाह की ताकत है। समाज में बदनाम किए जाने को लेकर उन्होंने लिखा कि वो समाज की नहीं, अब कानून की मदद से अपने अधिकार लेंगी और इंशाअल्लाह खुश रहेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग आज शमी को नैतिक समर्थन दे रहे हैं, वही लोग कल उनके बुरे समय में उनका जीना मुश्किल कर देंगे। पोस्ट के अंत में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को टैग किया जो इस पूरे संदेश को और भी सीधा और पर्सनल बना देता है।
दरअसल, कोलकाता हाई कोर्ट ने शमी को आदेश दिया है कि वह अपनी अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) और बेटी को हर महीने ₹4 लाख गुजारा भत्ता दें। लेकिन इस फैसले के बाद भी हसीन जहां संतुष्ट नहीं हैं।उन्होंने शमी की लाइफस्टाइल का हवाला देते हुए कहा है कि यह रकम बहुत कम है और उन्होंने ₹10 लाख प्रतिमाह की डिमांड दोबारा दोहराई है। ऐसे में एक बार फिर कोर्ट में अगली टक्कर के संकेत मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications