'सैयारा नहीं तुम बदल गई हो', Hasin Jahan को देख फिर भड़क उठे फैंस, जानिए पूरा मामला
Hasin Jahan Instagram Photo: टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। जिसे देखकर फैंस ने उन्हें एक बार फिर निशाने पर ले लिया है। हसीन जहां टोपी पहने हुए किसी कपड़े के शो रूम में दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हसीन जहां पर भड़के फैंस (Hasin Jahan Instagram Photo)
हसीन जहां की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा कि मोहम्मद शमी के पैसे पर अय्याशी कर रही हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसी और के पैसे उड़ाने में सभी को मजा आता है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब हसीन जहां को फैंस से खरी-खोटी सुनने को मिल रही हो। इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें घेरने का काम किया है।

शमी पर लगाए थे आरोप
इससे पहले हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर मोहम्मद शमी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में हसीन ने लिखा था कि उनकी बेटी को एक इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन मिला है, लेकिन यह खुशी उन्हें अकेले मेहनत से मिली है, क्योंकि मोहम्मद शमी ने कोई मदद नहीं की।
बेटी को लेकर कही दिल की बात
हसीन ने लिखा कि अल्लाह का शुक्र है कि मेरी बेटी को एक अच्छे इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन मिल गया। दुश्मनों ने चाहा था कि ऐसा न हो, लेकिन खुदा ने सबका मुंह काला कर दिया। मेरी बेटी के पिता ने पूरी कोशिश की कि वह अच्छे स्कूल में न पढ़ सके। लेकिन खुदा सबसे बड़ा है। इसके बाद उन्होंने और भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि शमी अपनी बेटी पर खर्च करने की बजाय दूसरी औरतों पर पैसा लुटा रहे हैं।
शमी और हसीन का विवाद है पुराना
उन्होंने लिखा कि जिस बेटी का बाप अरबपति हो, वह अपनी ही बेटी की पढ़ाई पर पैसा खर्च नहीं कर पा रहा। अपनी बेटी के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। शुक्र है कि इस देश में कानून है, वरना पता नहीं हमारे साथ क्या होता। बता दें कि शमी और हसीन की शादी 2014 में हुई थी। लेकिन 2018 में दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए और हसीन ने घरेलू हिंसा और अवैध संबंधों का आरोप लगाया। तब इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
हसीन ने एक समय शमी पर मैच फिक्सिंग तक का आरोप लगाया था, हालांकि यह साबित नहीं हुआ। हाल ही में कोलकाता हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि शमी हर महीने 4 लाख रुपये का खर्च उठाएं, जिसमें 1.5 लाख हसीन को और 2.5 लाख बेटी के लिए होंगे।












Click it and Unblock the Notifications