Video: 'जहर अंदर डालकर मारना था,' हसीन जहां ने अब जाकर खोला सबसे बड़ा राज, बेखौफ होकर बोली हर बात
Haseen Jahan Latest Post: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो चुकी है। दूसरी ओर स्टार क्रिकेटर से अलग रह रहीं उनकी पत्नी हसीन जहां एक बार फिर अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं, जहां उन्होंने बिना बोले वो सबकुछ कह दिया है, जिसपर अब तक चुप्पी साधे रखी थी।
शमी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रहे विवादों के कारण हसीन जहां की सोशल मीडिया एक्टिविटी अक्सर फैंस का ध्यान आकर्षित करती है। आइए जानते हैं ताजा मामला क्या है?

दरअसल, तेज गेंदबाज की पत्नी हसीन जहां ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में एक टेक्स्ट है, जिसमें लिखा है कि, 'अल्लाह हमेशा से मुझपर तेरा निहायत कर्म रहा है। अल्लाह तेरा जितना भी मैं शुक्र करूं, कम है। उन्होंने आगे लिखा, तेरी रहमत का साया हमेशा मुझपर बरकरार रखना।'
हसीन जहां ने इस पोस्ट में अपनी एक फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम रील्स के बैकग्राउंड में जो संदेश दिया गया है संभवत: इस रील के जरिए उन्होंने अपने दिल के जज्बात बयां किए हैं।
हसीन जहां ने अब जाकर खोला सबसे बड़ा राज
पोस्ट में कहा गया है कि, 'दोस्तों अल्लाह ने अगर आपको किसी की असलियत दिखा दी है और उसके बाद आपका ताल्लुक टूट गया है तो इस बात को लेकर कभी परेशान न हों। ये तो बिल्कुल न सोचें की ये रिश्ता आपने तोड़ा है। कभी किसी कि ऐसी तल्ख हकीकत सामने आ जाती है, जिसके बाद उस ताल्लुक को बरकरार रखना बड़ा मुश्किल हो जाता है और रिश्ते टूट जाते हैं, लेकिन इसे लेकर परेशान मत होइए, बल्कि अल्लाह का शुक्र अदा करें कि उसने आपको ऐसे सांप नुमा इंसान से बचा लिया जिसने आने वाले समय में आपको डंसना था और अपना जहर आपके अंदर डालकर मारना था।'
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की पहली मुलाकात
दरअसल, जहां और शमी की मुलाकात 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब वह चीयरलीडर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय जहां अपने पहले पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली।
कपल के अशांत रिश्ते पर लोगों की नजर
जहां को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, हालांकि, कई लोगों का मानना है कि यह उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति को दर्शाता है और संभवतः शमी के साथ चल रही उनकी कानूनी लड़ाई की ओर इशारा करता है। पिछले कई सालों से इस कपल का अशांत रिश्ता लोगों की नजरों में है।












Click it and Unblock the Notifications