'गाड़ी, बैंक बैलेंस वाला मेरा गुलाम है,' हसीन जहां ने पार की सारी हदें? शमी के फैन्स ने लगाई क्लास

Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां इस समय 4 लाख रुपये के गुजारा-भत्ता के साथ ऐश कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर नियमित अंतराल पर शमी को कोसने का काम करती हैं और अजीबोगरीब हरकतें तो चलती ही रहती हैं। शमी को नीचा दिखाने का कोई मौका हसीन जहां नहीं छोड़ती हैं।

हाल ही में हसीन जहां का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पड़ोस की एक महिला के साथ वह हाथापाई करते हुए नज़र आती हैं और अब एक रील उन्होंने शमी को टारगेट करने के लिए बनाई है। उसमें शमी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा उधर ही है।

hasin jahan

शमी के फैन्स ने तुरंत हसीन जहां की इरादों को भांप लिया और क्रिकेटर को डिफेंड करते हुए हसीन जहां की क्लास लगा दी। वह एक झूले पर बैठी हुई हैं और बैकग्राउंड में जो साउंड उन्होंने लगाया है, वह किसी को ताना मारने जैसा है। इसमें पैसे, गाड़ी और बंगले की बात की गई है।

हसीन जहां के बैकग्राउंड म्यूजिक में कहा गया है कि गाड़ी, बंगला और बैंक बैलेंस वाला मेरा गुलाम है। अब उन्होंने यहां इस तरह की रील क्यों बनाई, वह सब जानते हैं। हर समय उनकी रील्स में मुख्य टारगेट मोहम्मद शमी ही रहते हैं और लोगों ने इस बार भी मामला समझा और जवाब भी दिया।

शमी के एक फैन ने बड़ा कमेंट करते हुए लिखा कि 4 लाख या 10 लाख से कुछ नहीं होता। अगर पति साथ हो, परिवार साथ हो, और इंसान इज़्ज़त से जी रहा हो, तो झोपड़ी भी किसी महल से कम नहीं लगती। अगर तुमने भी इज़्ज़त और सब्र के साथ रहना चुना होता, तो आज एक रानी होती। ये जो ज़िंदगी तुम जी रही हो, चाहे तुम्हारे पास कितनी भी दौलत क्यों न हो, ये कोई ज़िंदगी नहीं है। कई अन्य फैन्स ने भी हसीन जहां को खरीखोटी सुनाने में कमी नहीं छोड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+