हसीन जहां कुल कितने बच्चों की मां? क्या मोहम्मद शमी उठाते हैं सभी का खर्चा, जानेंगे तो खिसक जाएगी जमीन
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ अब अकेले रहती हैं, शमी के साथ अनबन के बाद मामला कोर्ट में पहुँच गया और अब चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। शमी और हसीन जहां एक-दूसरे को देखने भी पसंद नहीं करते हैं। हसीन जहां सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ करती रहती हैं। वह एक्टिव रहती हैं और शमी को निशाना बनाती हैं।
हसीन जहां ने दो बार शादी की है। शमी के साथ उनकी शादी दूसरी थी, इससे पहले हसीन जहां ने सैफुद्दीन के साथ भी शादी की थी। बाद में शमी से मुलाक़ात हुई और सैफुद्दीन से अलग होकर हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ शादी कर ली।

अब सवाल यह भी उठता है कि अगर हसीन जहां ने दो शादियाँ की है, तो बच्चे कितने होंगे। सोशल मीडिया पर तो मोहम्मद शमी की बेटी ही दिखाई देती है। लोगों को शायद पता नहीं होगा कि हसीन जहां कितने बच्चों की माँ हैं। इसकी सच्चाई जानना जरूरी है।
दरअसल मोहम्मद शमी की एक बेटी है लेकिन दो बेटियां सैफुद्दीन की भी हैं। इस तरह हसीन जहां कुल तीन बच्चों की माँ हैं। तीनों बेटियां हैं। शमी की बेटी उनके साथ रहती हैं। अन्य दोनों बेटियां अपने पिता के साथ रहती हैं। इस बारे में सैफुद्दीन ने एक बार प्रतिक्रिया भी दी थी।
Hasin Jahan के बच्चों की उम्र
किसी इंटरव्यू में सैफुद्दीन ने कहा था कि उनकी हसीन जहां से दो बेटियां हैं लेकिन दोनों मेरे साथ ही रहती हैं। बेटियों की हसीन जहां से सप्ताह में दो या तीन बार बात होती हैं। हसीन जहां की बड़ी बेटी 20 साल से ज्यादा उम्र की है और छोटी बेटी की उम्र 17 साल है। दोनों अपने पिता के साथ रहती हैं।
Hasin Jahan को मिलते हैं पैसे
उधर शमी और हसीन जहां की बेटी माँ के साथ ही रहती हैं। मोहम्मद शमी हर महीने अपनी बेटी के लिए खर्चा भेजते हैं। गुजारा भत्ता कोर्ट के आदेश से हुआ है। 80 हजार रुपये प्रति महीने हसीन जहाँ को बेटी के लिए मिलते हैं। इसके अलावा 50 हजार रुपये प्रति महीने अपने लिए भी मिलते हैं। इसके अलावा हसीन जहां की आय का अन्य साधन फ़िलहाल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications