हसीन जहां ने मौलाना को दिया करारा जवाब, ऐसा क्या किया जिसकी लोग कर रहे तारीफ

Hasin Jahan: होली के रंग में भीगते हुए हर किसी को देखा गया था, इसमें भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां भी पीछे नहीं रहीं। उनके साथ बेटी ने भी जमकर होली खेलने का आनन्द उठाया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए थे।

सहमे की बेटी के फोटो देखकर बहुत लोग भड़क गए और मजहब की दुहाई देते हुए इसे ठीक नहीं माना। इनमें एक मौलाना भी शामिल हो गए और शमी की बेटी के होली खेलने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी। उन्होंने इसे गैरकानूनी करार दे दिया।

hasin jahan

शहाबुद्दीन रजवी ने हसीन जहां की बेटी के होली खेलने पर कहा कि यह शरीयत के खिलाफ जाकर किया गया काम है, जो गैरक़ानूनी है। इसके बाद उन्होंने बच्ची के नाबालिग होने की स्थिति को लेकर कहा कि अगर ऐसा है, तो उसको कानून के तहत जवाबदेह नहीं ठहराया जा सकता। इस पर हसीन जहां ने बोला कुक नहीं लेकिन जवाब जोरदार दिया है।

हसीन जहां को भी मौलाना की बातें शायद अच्छी नहीं लगी लेकिन उन्होंने मुंह से कुछ नहीं कहा और उनके बयान के बाद ऐसा कुछ कर दिया, जिसकी लोग तारीफ करने लगे। दरअसल बेटी के लिए मौलाना का बयान आने के बाद हसीन जहां ने एक और वीडियो बनाया।

हसीन जहां ने एक डांस एकेडमी की साथी महिला के साथ होली पर डांस का वीडियो बनाया और इसे अपलोड कर हैप्पी होली लिख दिया। इतना ही नहीं, हसीन जहां ने जो ड्रेस इस वीडियो में पहनी है, वह भी बड़ी लाजवाब है। इसका रंग भी ऐसा चुना गया है, जिससे मौलाना को करारा जवाब दिया जा सके।

Hasin Jahan को नहीं पड़ता फर्क

हालांकि इस वीडियो में भी कुछ लोगों ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, जो हमेशा से होता आया है। ये वही लोग हैं, जो हसीन जहां को हर वीडियो में गाली देते रहते हैं। हसीन जहां ट्रोल करने वालों को अलग ही अंदाज में जवाब देती रहती हैं।

Hasin Jahan को मिलते हैं इतने पैसे

मोहम्मद शमी की बेटी हसीन जहां के साथ ही रहती हैं और उसके खर्चे के पैसे शमी ही देते हैं। हर महीने बेटी के खर्च के लिए मोहम्मद शमी की जेब से 80 हज़ार रुपये प्रति महीने जाते हैं। इसके अलावा हसीन जहां के लिए भी हर माह 50 हज़ार रुपये शमी देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+