हसीन जहां ने फोड़ा नया बम, मोहम्मद शमी की खोल दी पोल, चुप्पी तोड़ बताया सबसे बड़ा राज़
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी और हसीन जहां का मामला कोर्ट में लम्बे समय से चल रहा है। शमी की तरफ से हसीन जहां को गुजारत भत्ता दिया जाता है। इस बीच एक दिन पहले ही कलकाता हाई कोर्ट की तरफ से एक बड़ा निर्णय हसीन जहां के पक्ष में सुनाया गया था।
इसमें सहमे को कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था कि अब हर माह 4 लाख रुपये शमी की तरफ से हसीन जहां को देना पड़ेगा। हसीन जहां के पास कमाई का कोई सोर्स नहीं है, वह पहले मॉडलिंग में थी और शादी के बाद घर बैठी हैं। अब मामले में हसीन जहां का ताजा बयान आया है।

Hasin Jahan का खुलासा
एएनआई के अनुसार हसीन जहां ने कहा "मैं शादी से पहले मॉडलिंग और एक्टिंग करती थी। शमी ने मुझे अपना करियर छोड़ने के लिए मजबूर किया। वह चाहता था कि मैं सिर्फ एक घरेलू महिला बनकर रहूं । मैंने शमी से बहुत प्यार किया, इसलिए खुशी-खुशी यह बात मान ली लेकिन अब मेरी अपनी कोई आमदनी नहीं है। हमारे भरण-पोषण की पूरी ज़िम्मेदारी शमी पर है। जब उसने इस ज़िम्मेदारी से इनकार कर दिया, तो हमें कोर्ट का रुख करना पड़ा।"
हसीन जहां ने आगे कहा "शुक्र है कि हमारे देश में ऐसा कानून है जो लोगों को अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाने का आदेश देता है। जब आप किसी रिश्ते में जाते हैं, तो ये किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता कि उसका चरित्र खराब है, वो अपराधी है, या वो आपके और आपकी बेटी के भविष्य से खिलवाड़ करेगा। मैं भी ऐसे ही एक धोखे का शिकार हुई।"
Hasin Jahan को मिलेगी बड़ी रकम
उल्लेखनीय है कि कलकता हाई कोर्ट के फैसले में कहा गया कि हसीन जहां को हर माह डेढ़ लाख रुपये देने होंगे, इसके अलावा बेटी आयरा के लिए ढ़ाई लाख देने होंगे। ओवरऑल यह रकम 4 लाख रुपये बैठती है। शमी की वार्षिक आमदनी के हिसाब से मेंटेनेंस की यह रकम तय की गई है।












Click it and Unblock the Notifications