भारत की जीत के बाद फिर सुर्खियों में आई Hasin Jahan, मोहम्मद शमी पर कसा तंज
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है।
नई दिल्ली, 1 सितंबर: टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। भारत की पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर शमी पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हसीन जहां इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती है और आए दिन उनको डांस वीडियोज या रील्स अपलोड करते देखा जा सकता है।

शमी पर कसा तंज
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद हसीन जहां ने इंस्टा पर हार्दिक पांड्या की एक फोटो अपलोड की और कैप्शन में लिखा, ''बधाई। एक यादगार जीत.. देश को जिताने के लिए हमारे टाइगर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। ये तो होना ही था, देश का रुतबा, देश की गरिमा, ईमानदारों, देशभक्तों से बचती है, ना कि क्रिमिनल औरतबाजों से।''
हसीन ने अपनी पोस्ट में क्रिमिनल और औरतबाजों लिखकर शमी की ओर इशारा किया। हर कोई जानता है कि कुछ समय पहले मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां को लेकर विवादों में थे।
View this post on Instagram

फैंस ने लगाई फटकार
हसीन जहां का पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने भी उन्हें फटकार लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। फैंस ने इस पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जताई। एक प्रशंसक ने लिखा, आप बस शमी भाई को गालियां दे रही है, उन्होंने देश को कितने मैच जिताए हैं। वहीं, एक फैन ने लिखा, शमी देश के बहुत खिलाड़ी है और आपकी इन पोस्ट का उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

2018 में हुआ था विवाद
2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, मारपीट और दहेज के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से ही दोनों अलग-अलग रहने लगे। अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है। शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी से पहले हसीन जहां एक मॉडल और कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयर लीडर के रूप में काम कर रही थीं। 2015 में दोनों के एक बेटी हुई, लेकिन उसके बाद रिश्ते खराब होते चले गए। आए दिन हसीन शमी से खिलाफ उल्टे सीधे बयान देकर सुर्खियों में बनी रहती है।

एशिया कप में नहीं है शमी
मो. शमी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। शमी टी20 फॉर्मेट के लिए चयनकर्ताओं के प्लान में शामिल नहीं है। हालांकि, वो वनडे और टेस्ट टीम में बने हुए हैं। 2013 में इंटरनेशनल डेब्यू के बाद उन्होंने अकेले अपने दम पर देश को कई मैच जिताए है। अभी तक 60 टेस्ट मैचों में वह 27.46 की औसत से 216 विकेट, 82 वनडे मैचों में 25.72 की औसत से 152 विकेट और 17 T20I मुकाबलों में 18 विकेट ले चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications