'पत्नी बूढ़ी हो या जवान खर्चा तुझे ही उठाना है', हसीन जहां ने शमी पर लगाया उम्र की धांधली का आरोप
Mohammad Shami wife Hasin jahan: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर हसीन जहां ने फिर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनकी पत्नी हसीन जहां ने हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट से कानूनी लड़ाई में एक अहम फैसला अपने पक्ष में जीतने के बाद सोशल मीडिया पर फिर से शमी के खिलाफ हमला बोल दिया है। हसीन जहां ने लगातार कई पोस्ट और वीडियो के ज़रिए शमी पर निजी और कानूनी आरोप लगाए हैं।
शमी पर उम्र छिपाने का गंभीर आरोप (Mohammad Shami wife Hasin jahan)
हसीन जहां ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने शमी पर उम्र छिपाने का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि शमी असल में उनसे सिर्फ दो साल बड़े हैं, लेकिन उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपनी उम्र में आठ साल की कटौती कर दी। ताकि वह खुद को जवान और मासूम दिखा सकें। हसीन ने सवाल उठाया कि जब उनके परिवार में पहले से सुंदर लड़कियां थीं तो शमी ने उनसे शादी क्यों की?

जान से मारने के लिए गुंडे भेजने का आरोप
इसके अलावा उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पत्नी बूढ़ी हो या जवान उसका खर्चा पति को ही उठाना होता है। उन्होंने लिखा कि तू दुनिया को जाकर बता दे कि तेरी पत्नी 80 साल की है, लेकिन तू ही मुंह की खाएगा। हसीन जहां ने एक पुराने पोस्ट में भावनात्मक अंदाज़ में भी लिखा था कि आई लव यू जानू... क्या कहीं मिलेगी तुम्हें मेरी जैसी बीवी? उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह मरते दम तक इस रिश्ते को निभाने की कोशिश करती रहेंगी। लेकिन उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शमी ने उन्हें जान से मारने के लिए गुंडे भेजे थे। हालांकि, भगवान की कृपा से वह बच गईं।
सात साल से लड़ रही है कानूनी लड़ाई
हसीन जहां का यह भी कहना है कि वह सात साल से इस कानूनी लड़ाई को लड़ रही हैं, लेकिन शमी को इससे कोई सीख नहीं मिली। उन्होंने शमी को चरित्रहीन, लालची और तंग सोच वाला बताया और कहा कि उन्होंने अपने ही परिवार को बर्बाद कर दिया। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शमी को हसीन जहां और उनकी बेटी के लिए हर महीने चार लाख रुपये गुजारा भत्ता देना होगा। इस फैसले के बाद से हसीन ने सोशल मीडिया पर और ज्यादा सक्रिय होकर शमी के खिलाफ अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications