'जिनकी बीवी बोल्ड उनका भी बड़ा नाम है', हसीन जहां का बिंदास डांस वीडियो वायरल!
Haseen Jahan's bold dance video: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार एक डांस वीडियो के कारण वह चर्चा बटोर रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनकी बेटी के बर्थडे पार्टी का है जहां जश्न का माहौल दिखाई पड़ रहा है। रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजी पार्टी में हसीन जहां ने न सिर्फ मां की जिम्मेदारी निभाई, बल्कि मेहमानों का खूब मनोरंजन भी किया।
हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो (Haseen Jahan's bold dance video)
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में हसीन जहां साड़ी पहने डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जो है नाम वाला, वही तो बदनाम है। जिसकी बीवी बोल्ड, उसका भी बड़ा नाम है!" इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ट्रोल भी कर रहे हैं। हसीन जहां इससे पहले भी इस तरह के वीडियो पोस्ट करती रही हैं।

शमी पर लगाए थे कई गंभीर आरोप
हसीन जहां हमेशा से ही बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। चाहे वो मॉडलिंग का करियर हो या मोहम्मद शमी से शादी और फिर तलाक का विवाद। हसीन जहां ने हर कदम पर अपनी बात खुलकर रखी है। साल 2014 में दोनों की शादी हुई थी, लेकिन कुछ ही सालों बाद उनका रिश्ता विवादों में आ गया। साल 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
यह मामला खूब चर्चाओं में रहा और कोर्ट-कचहरी तक भी गया। हालांकि शमी ने इन आरोपों से इंकार किया और अपने करियर पर ध्यान दिया। लेकिन हसीन जहां ने चुप रहना कभी नहीं चुना। हसीन जहां के बर्थडे डांस वीडियो पर हज़ारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। हसीन जहां को हाल ही में शमी की तरफ से हर महीने 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने की बात सामने आई थी। लेकिन हसीन जहां इससे अधिक पैसों की डिमांड कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications