वैभव सूर्यवंशी ने किया संजू सैमसन का रास्ता बंद? 15 की उम्र में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम है, जो क्रीज पर टिकने के बाद बड़े-बड़े प्लेयर्स को पीछे छोड़ते हुए तेज गति से आगे निकल जाता है। 15 वर्ष के इस क्रिकेटर ने प्रभावित करने वाला काम किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद अब वह तहलका मचा रहे हैं और एक खिलाड़ी की जगह भी खा गए हैं।
जिम्बाब्वे सीरीज में तीन मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने दो फिफ्टी जड़ी। अंतिम मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के अलावा वह प्लेयर ऑफ़ द सीरीज भी चुने गए। इससे पता लगाया जा सकता है कि उनकी दो अर्धशतकीय पारियों का क्या इम्पैक्ट रहा होगा। मेंस क्रिकेट में वह प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

संजू सैमसन का रास्ता हो गया बंद
सूर्यवंशी ने इस सीरीज में 151 रन बनाए और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उनके इस धमाके से संजू सैमसन को खतरा पैदा हो गया है। इंग्लैंड और आयरलैंड में संजू को आजमाया गया था लेकिन वह फ्लॉप हो गए थे। अब सूर्यवंशी ने उनका रास्ता लगभग बंद ही कर दिया है।
इरफ़ान पठान ने दी चेतावनी
इरफ़ान पठान ने एक्स पर एक बात लिखी जो सही साबित होती नजर आ रही है। उन्होंने लिखा कि जिसकी भी जगह लेगा, ये बच्चा उसे वापस नहीं आने देगा। कैसे वैभव सूर्यवंशी खास खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय टीम के साथ हेड कोच बनकर गए वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
वीवीएस लक्ष्मण हुए प्रभावित
उन्होंने वैभव के बारे में कहा कि एक इंसान के तौर पर उनके जबरदस्त विकास ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। पिछले छह महीने में गेम को पढने की उनकी क्षमता में बेहतरीन सुधार देखने को मिला है। इसी वजह से वह कठिन परिस्थितियों का भी सामना शानदार तरीके से करते हैं।
वैभव के जोड़ीदार अभिषेक शर्मा इस सीरीज में बिल्कुल भी नहीं चल पाए हैं लेकिन उनको शायद टीम में फिर से मौका मिलेगा। उस स्थिति में संजू सैमसन बाहर रहेंगे। जिस समय अभिषेक और वैभव दोनों चल गए, तो सैमसन की जगह वापस बनना काफी मुश्किल हो जाएगा। अब देखना है कि वैभव सूर्यवंशी किसकी जगह लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
