पृथ्वी शॉ को मिल गई नई गर्लफ्रेंड? कौन है यह लड़की, जिसके साथ खुद फोटो शेयर कर मचाया तहलका
Prithvi Shaw: बीते बुधवार को गणेश चतुर्थी का फेस्टिवल क्रिकेटरों ने भी मनाया। भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ भी इसमें पीछे नहीं रहे। बप्पा के दर्शक करने का फोटो सामने आया है, जिसमें पृथ्वी शॉ खुश दिख रहे हैं और कैप लगाई हुई है। उनके साथ एक महिला भी दिख रही है।
पृथ्वी शॉ के साथ दिखाई दे रही महिला को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर क्या मामला है। उनके साथ दिखाई दे रही महिला से उनका क्या सम्बन्ध है? क्या वह उनकी गर्लफ्रेंड हैं या सिर्फ दोस्त है। सोशल मीडिया पर उनका फोटो भी वायरल हुआ है।

दरअसल पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल के साथ गणेश चतुर्थी मना रहे थे। शॉ ने इस खास मौके की तीन तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से दो में दोनों भगवान गणेश की प्रतिमा के पास खड़े थे। फोटो देखने के बाद ही फैन्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया।
आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और वह वीडियो बनाती रहती हैं। शायद पृथ्वी शॉ बतौर दोस्त उनके साथ गणेश चतुर्थी मना रहे होंगे। आकृति को इन्स्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। 30 लाख से भी ज्यादा लोग आकृति को फॉलो करते हैं।
पृथ्वी शॉ टीम इंडिया में वापसी करने के लिए अपना बेस्ट देना का प्रयास कर रहे हैं। बुची बाबु टूर्नामेंट में हाल ही में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली है। 122 गेंदों की पारियों में पृथ्वी शॉ ने 14 चुअके और शानदार छक्का जड़ते हुए धमाल मचा दिया।
पिछले सीजन उनको मुंबई की रणजी टीम से बाहर कर दिए गए थे। फिटनेस और अन्य कई कारणों से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि टी20 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उनको मुंबई की टीम में रखा गया था। आईपीएल में भी पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शॉ का शतक आया था, देखना होगा कि कब तक वह टीम इंडिया में वापसी कर पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications