RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई का धांसू खिलाड़ी बाहर, 24 साल की उम्र में 10 शतक वाला बल्लेबाज शामिल
IPL 2024, Mumbai Indians: आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस को आज अपना मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। मुंबई इंडियंस के लिए मैच से पहले एक खबर ऐसी आई, जिसे अच्छा नहीं कहा जा सकता है। मुंबई की टीम से अहम खिलाड़ी बाहर हो गया है और रिप्लेसमेंट का ऐलान किया गया है।
इस सीजन चार मैच खेलकर एक में जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस से एक विकेटकीपर बल्लेबाज बाहर हो गया है। चोट की वजह से ऐसा हुआ है। मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी की जगह एक नया नाम अपनी टीम में शामिल किया है, इसकी घोषणा हुई है।

20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद चोट की वजह से सीजन में आगे नहीं बढ़ जाएंगे और बाहर हो गए। उनकी जगह सौराष्ट्र के धांसू विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई को टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल की वेबसाईट पर इसके बारे में जिक्र किया गया है।
हार्विक देसाई की उम्र फ़िलहाल 24 साल की है लेकिन उन्होंने इतने कम समय में भी प्रभावशाली क्रिकेट खेला है, यही कारण है कि मुंबई ने उनको टीम में शामिल किया है। टी20 क्रिकेट में उनके नाम एक शतक है। इसके अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास में 5 और लिस्ट ए में 4 शतक जड़े हैं। सभी फ़ॉर्मेंट में खेलकर घरेलू क्रिकेट में हार्विक के नाम कुल 10 शतक हैं।
गौरतलब है कि विष्णु विनोद ने आईपीएल में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं। पिछले साल भी वह मुंबई की टीम में शामिल थे। आईपीएल में उन्होंने कुल 6 ही मुकाबले खेले हैं और 56 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 30 रन रहा है। इस सीजन उनको अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
मुंबई इंडियंस टीम
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा , शम्स मुलानी, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस












Click it and Unblock the Notifications