मैच से पहले राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को लेकर हर्षल पटेल ने दिया बड़ा बयान, कही दिल जीतने वाली बात
टी-20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। एशिया कप में हर्षल पटेल चोट की वजह से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।
नई दिल्ली, 19 सितंबर। टी-20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। एशिया कप में हर्षल पटेल चोट की वजह से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। इस मुकाबले से पहले उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे हर्षल पटेल
हर्षल पटेल के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपनी लय पाने का मौका होगा। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हर्षल पटेल अपने पुराने रंग में लटना चाहेंगे। हर्षल ने बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट ऐकेडमी (एनसीए) में चार हफ़्ते रिहैब में रहने के बाद अब टीम में वापसी की है। वह अब पूरी तरह से फिट बताए जा रहा हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने किया काफी सपोर्ट
मैच से पहले हर्षल पटेल ने राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को लेकर अपनी बात रखी। हर्षल ने कहा कि कोच और कप्तान ने मेरा काफ़ी साथ दिया है। ऐसा सिर्फ मेरे साथ नहीं है। ये दोनों ही मौका पड़ने पर टीम के दूसरे खिलाड़ियों को भी सपोर्ट करते रहे हैं। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले हर्षल ने कहा कि वह टीम के लिए अपना शत प्रतिशत देना चाहेंगे।

टीम में मेरी भूमिका है स्पष्ट
हर्षल पटेल ने कहा कि टीम में उनकी भूमिका को स्पष्ट तौर पर बता दी गई है। उन्होंने कहा कि टीम में मेरी भूमिका को कप्तान ने बता दिया है। मुझसे कप्तान ने कहा कि आपको सिर्फ़ मिडिल या डेथ में नहीं बल्कि हर फ़ेज़ में गेंदबाज़ी करना है। इतना ही नहीं 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भी आपको टीम के लिए बल्ले से योगदान देना होगा। हर्षल अब अपनी कप्तान की बात को अमल में लाना चाहते हैं।

वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित हूं
डेथ ओवर्स में अपनी धीमी गति की गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले हर्षल पटेल ने कहा कि वह वर्ल्ड कप खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने जो पिछले दो विश्व कप 2011 और 2007 में जीते थे, उसकी यादें उनकी ज़ेहन में आज भी ताज़ा हैं। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को लेकर हर्षल पटेल थोड़ा नर्वस भी फील कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह वर्ल्ड कप में किस तरह का प्रदर्शन कर पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications