हैरी ब्रूक के नाम हुआ 21वीं सदी का सबसे धांसू टेस्ट रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे
Harry Brook: लंदन के ओवल में भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के बल्ले से ऐतिहासिक पारी देखने को मिली। मुश्किल समय में टीम को संभालते हुए ब्रूक ने शानदार सैकड़ा जमा दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
हालांकि जब ब्रूक 19 के स्कोर पर खेल रहे थे, तो टीम इंडिया के पास आउट करने का मौका आया था। बाउंड्री पर एक आसान कैच लेकर सिराज सीमा रेखा की रस्सी को टच कर गए। इसके बाद ब्रूक का खूंखार रूप देखने को मिला और आतिशी बैटिंग हुई।

ब्रूक ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए महज 91 गेंदों में सैकड़ा जमकर 70 सालों पहले बने एक कीर्तिमान की लिस्ट में खुद को शामिल कर लिया है। यह उनके टेस्ट जीवन का दसवां सैकड़ा था। हैरी ब्रूक अब 1955 के बाद पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 50 या उससे कम पारियों में अपना 10वां शतक पूरा किया है।
इससे पहले यह कारनामा वेस्टइंडीज़ के क्लाइड वॉलकॉट ने किया था, जिन्होंने 1955 में अपनी 47वीं पारी में 10वां टेस्ट शतक जड़ा था। ब्रूक सबसे कम पारियों में 10 शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अभी तो उनका करियर काफी आगे जाना है।
Harry Brook का कारनामा
21वीं सदी में सबसे तेज 10 टेस्ट शतकों के मामले में हैरी ब्रूक का नाम सबसे ऊपर आता है। बाकी सभी खिलाड़ी इस मामले में उनसे पीछे हैं। खास बात यह है कि ब्रूक ने ये रन और शतक मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए हासिल किये हैं। टॉप पांच की लिस्ट में भारत से वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है।
Harry Brook ने इनको छोड़ा पीछे
इक्कसवीं सदी में सबसे तेज 10 शतकों के मामले में मार्नस लाबुशेन का नाम दूसरे नम्बर पर आता है, उन्होंने 51 पारियों में यह कमाल किया है। केविन पीटरसन, एंड्रू स्ट्रोस और वीरेंद्र सहवाग ने यह काम 56-56 पारियों में किया है।












Click it and Unblock the Notifications