Harmanpreet Kaur ने बेस्ट फ्रेंड को दिया अनमोल तोहफा, जानिए कौन हैं वो? जिस पर सरेआम लुटाया प्यार!
Harmanpreet Kaur Instagram Post: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर ने भारत को महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब दिलाया। कपिल देव और एमएस धोनी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह सिर्फ तीसरी भारतीय कप्तान बन गईं। धोनी की तरह हरमनप्रीत कौर ने भी मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ पोज दिया।
हरमनप्रीत कौर ने दोस्त को दिया खास तोहफा (Harmanpreet Kaur Instagram Post)
इस शानदार जीत के बाद हरमनप्रीत कौर की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुई। यह पोस्ट उनकी सबसे अच्छी दोस्त नूपुर कश्यप के जन्मदिन के लिए थी। दोनों ने एक साथ विश्व कप ट्रॉफी पकड़े हुए पोज दिया। हरमन ने नूपुर को 16 साल से उनके साथ रहने के लिए धन्यवाद दिया और लिखा कि यह सबसे अच्छा जन्मदिन का उपहार है जो तुम कभी मांग सकती थी। 16 साल की मैनीफेस्टेशन और अब यह यहां है। जन्मदिन मुबारक हो, सबसे अच्छी दोस्त।

आखिर कौन हैं नूपुर कश्यप?
हरमनप्रीत कौर की इस पोस्ट के बाद हर कोई जानना चाहता था कि उनकी यह खास दोस्त नूपुर कश्यप कौन हैं। 'स्पोर्ट्सयारी' के अनुसार नूपुर कश्यप पटियाला में स्थित एक हाई-परफॉर्मेंस फिटनेस सेंटर, 'रिपीट7' की संस्थापक हैं। यह सेंटर विशेष रूप से एथलीटों और पेशेवर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने पर ध्यान केंद्रित करता है। दिलचस्प बात यह है कि हरमनप्रीत की जर्सी का नंबर भी लंबे समय तक '7' रहा था, जिसे बाद में उन्होंने 23 कर लिया।
कई क्रिकेटरों के टैलेंट मैनेजर रह चुकी हैं नूपुर
नूपुर ने हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल सहित कई क्रिकेटरों के टैलेंट मैनेजर के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा वह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट से भी जुड़ी रही हैं, जहां रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भी काम किया है। वर्ल्ड कप की सफलता के बाद हरमनप्रीत कौर अभी भी खुशी के सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में उन्होंने ICC रिव्यू को बताया कि उन्हें अभी भी 'विश्व चैंपियन' होने का एहसास पूरी तरह से नहीं हुआ है।
जानिए हरमनप्रीत ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता वहां थे। मेरे लिए उनके साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना बहुत खास पल था। बचपन से उन्होंने मुझे देश के लिए खेलने टीम का नेतृत्व करने और वर्ल्ड कप जीतने की इच्छा व्यक्त करते सुना है। इस जीत को उन्होंने अपने 16 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर का सबसे बड़ा पल बताया। हरमनप्रीत ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, मैं अभी इसके बारे में सोच नहीं पा रही हूं। शायद, कुछ महीनों बाद मुझे एहसास होगा कि हमने क्या हासिल किया है, हमने अपने देश को क्या दिया है। मैं अभी इसे प्रोसेस नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications