दुनिया के सामने आई हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना की दुश्मनी, नहीं मिलाया एक-दूसरे से हाथ, वीडियो वायरल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया, लेकिन आखिरी मुकाबले के बाद चर्चा जीत से ज्यादा दो दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर होने लगी। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के बीच ऐसा पल दिखाई दिया, जिसने फैंस को उनके रिश्ते पर सवाल उठाने का मौका दे दिया।
तीसरे वनडे में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाकर बधाई दे रही थीं। हरमनप्रीत और स्मृति भी अपनी साथी खिलाड़ियों से मिलीं. जब दोनों आमने-सामने आईं तो उनके बीच हाथ मिलाने का नजारा दिखाई नहीं दिया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को नजरअंदाज करके आगे बढ़ती नजर आती हैं।

यह कुछ सेकंड का पल था लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या भारतीय टीम की इन दो सीनियर खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक है? वीडियो में तो साफ़ तौर पर कुछ गड़बड़ की आशंका दिखाई देती है।
कप्तानी में बदलाव के बाद से हो रही चर्चा
हरमनप्रीत और स्मृति के रिश्ते को लेकर सवाल पहली बार नहीं उठे हैं। हरमनप्रीत के कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने और स्मृति के नेतृत्व संभालने के बाद से ही दोनों के बीच कथित अनबन की चर्चाएं होती रही हैं।
हरमन ने जमाया था शतक
दिलचस्प बात यह है कि इसी सीरीज के दूसरे वनडे में हरमनप्रीत ने शानदार शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था। उन्होंने 121 गेंदों पर 126 रन बनाए थे। उस दौरान स्मृति को हरमनप्रीत के शतक पर तालियां बजाते और उनका हौसला बढ़ाते भी देखा गया था।
तीसरे वनडे में टीम इंडिया की शानदार जीत
तीसरे वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। वैष्णवी शर्मा ने पांच विकेट लिए, जबकि प्रतीका रावल और शेफाली वर्मा ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।


Click it and Unblock the Notifications
