Hardik Pnadya: कभी 5 रुपये की मैगी खाकर भरते थे पेट, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानिए Net Worth

Happy Birthday Hardik Pnadya: आज भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का 30वां जन्मदिन है, हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के वो खिलाड़ी हैं, जिनके बारे में फैंस कहते हैं कि 'जब तक वो फील्ड में हैं, तब तक कुछ भी मुमकीन है।' बैट, बॉल और फील्डिंग, पांड्या हर जगह कमाल ही हैं।

Hardik Pnadya Net Worth

मैदान पर बेहद ही आक्रामक दिखने वाले हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर काफी स्टाइलिश हैं लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष का सामना किया है।

कभी मैगी खाकर गुजारा करना पड़ता था

आज वो करोड़ों के मालिक जरूर हैं लेकिन कभी उन्हें मैगी खाकर गुजारा करना पड़ता था। गौरतलब है कि हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या का सूरत में एक छोटा सा फाइनेंस बिजनेस था लेकिन अपने बच्चों हार्दिक और कुणाल ( हार्दिक के बड़े भाई और क्रिकेटर) के लिए वो बिजनेस बंद करके वडोदरा शिफ्ट हो गए थे।

गली क्रिकेट खेलना शुरू किया

लेकिन यहां से उनके गरीबी के दिन शुरू हुए और आलम ये था कि उनके परिवार के ऊपर काफी उधारी हो गई थी, इस वजह से हार्दिक और कुणाल ने गली क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि उन्हें इसके लिए पैसे मिलते थे। तब वो पेट भरने के लिए पांच रु के पैकेट वाली मैगी खाकर गुजारा करते थे।

किरण मोरे ने बदली पांड्या की किस्मत

लेकिन इसी दौरान उन दोनों पर नजर पड़ी भारत के पूर्व स्टार क्रिकेट किरण मोरे की , जिन्होंने पांड्या भाईयों को फ्री में कोचिंग देने का फैसला किया और दोनों को अपनी अकेडमी से भरती किया। बस यहीं से दोनों की किस्मत बदली।

विश्व के बढ़िया ऑलराउंडर्स में एक हैं हार्दिक पांड्या

इसी अकेडमी से दोनों का आईपीएल में जाने का रास्ता खुला और इसके बाद हार्दिक पांड्या टीम इंडिया पहुंचे और आज वो कहां हैं, ये हर कोई जानता है। वो केवल इंडिया के ही बल्कि विश्व के बढ़िया ऑलराउंडर्स में शामिल हैं।

91 करोड़ रु की संपत्ति के मालिक हैं हार्दिक

mpl.liv के मुताबिक टीम इंडिया का ये शानदार खिलाड़ी आज 91 करोड़ रु की संपत्ति का मालिक है। उनकी ब्रांड वैल्यू हमेशा हाई रही है लेकिन जब उन्होंने कप्तान के तौर पर अपनी आईपीएल टीम को विजयी बनाया तो उसके बाद उनकी कमाई में चौतरफा वृद्दि हुई।

पांड्या की सैलरी सालाना 1 करोड़ रुपये

हार्दिक पांड्या बीसीसीआई के 'सी' वर्ग के खिलाड़ी है, जिसके मुताबिक उनकी सैलरी सालाना 1 करोड़ रुपये है। हार्दिक पंड्या को प्रति टेस्ट मैच 15 लाख रुपये, प्रति वनडे 6 लाख रुपये और प्रति टी20 इंटरनेशनल 3 लाख रुपये मिलते हैं।

लग्जरी लाइफ जीते हैं हार्दिक पांड्या

इसके अलावा वो लग्जरी लाइफ जीते हैं, उन्हें घड़ियों और कारों का भी काफी शौक है। इनके पास Lamborghini Mercedes, Audi and Range Rover से लेकर Rolls Royce जैसी गाड़ियां है। जिनकी कीमत करोड़ों में है।

महंगे ब्रांड का विज्ञापन करते हैं हार्दिक

हार्दिक की कमाई का अहम जरिया endorsements है। वो Monster Energy, Hala Play, Gulf Oil, Star Sports, Gillette, Zaggle, Sin Denim, BoAt और Oppo जैसे वो बहुत सारी महंगे ब्रांड का विज्ञापन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+