इस खिलाड़ी को टीम इंडिया का गेम चेंजर मानते हैं सुनील गावस्कर, अकेले जिताएगा मैच
दिल्ली में खेले गए पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 12 गेंदों पर 31 रन क नाबाद पारी खेलकर अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), हार्दिक के प्रदर्शन से काफी इम्प्रे

नई दिल्ली: IPL 2022 में अपने प्रदर्शन से हार्दिक पांड्या ने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में ना केवल ट्रॉफी जिताई बल्कि उन्होंने गेंद व बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। आईपीएल के बाद अब वह साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही T20I सीरीज में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दिल्ली में खेले गए पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 12 गेंदों पर 31 रन क नाबाद पारी खेलकर अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), हार्दिक के प्रदर्शन से काफी इम्प्रेस हुए हैं और उन्होंने हार्दिक को गेम चेंजर करार दिया है।

हार्दिक पांड्या होंगे गेम चेंजर
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में ये साबित कर दिया है कि वह इस वक्त कमाल के फॉर्म में हैं। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों पर 31 रन ठोक दिए। भले ही टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हार्दिक के फॉर्म ने यकीनन भारतीय टीम को राहत पहुंचाई होगी। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर हार्दिक को गेम चेंजर बताते हुए कहा,
"मेरा मानना है कि वह आने वाले सभी मैचों में भारत के लिए एक गेम-चेंजर हेंगे, न केवल विश्व कप, बल्कि भारत के हर गेम में, चाहे वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करें या पहले या दूसरे पर बल्लेबाजी करें या फिर गेंदबाजी करें। मैं वास्तव में उसे नई गेंद के साथ देखना चाहता हूं।"

हार्दिक करते हैं 2 खिलाड़ियों का काम
टीम इंडिया पिछले कुछ सालों से लगातार ऑलराउंडर खिलाड़ी को लेकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन अब हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वह गेंद व बल्ले दोनों से ही अपनी टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं। गावस्कर ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, "वह बड़े पैमाने पर है और दो खिलाड़ियों का काम करता है। बल्लेबाज के रूप में हार्दिक पांड्या को टॉप-4 या 5 में बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन एक ऑलराउंडर के रूप में, वह पांच, छह या चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और फिर वह अपनी टीम के लिए 2-3 ओवर फेंक सकते हैं।"

वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक को चाहेंगे फिट रखना
हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए अपनी काबिलियत को साबित कर दिखाया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में अपनी गेंद से मैच पलट दिया था और गुजरात को ट्रॉफी जिताई। जिससे ये साबित हो चुका है कि वह पूरी तरह से फिट हैं। लिटिल मास्टर का मानना है कि टीम इंडिया उन्हें वर्ल्ड कप के लिए फिट रखना चाहेगी, ताकि वह टीम की जीत में योगदान दे सकें। गावस्कर ने कहा,
"अंतर बहुत बड़ा है, और यह भारत के पक्ष में शक्ति के पूरे संतुलन को बदल देता है। हार्दिक के ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ, भारत बहुत बड़ी टीम है। जब हार्दिक गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करते हैं, तो वह बहुत बेहतर क्रिकेटर होते हैं। इसलिए आप उसे विश्व कप के लिए फिट देखना चाहेंगे और आईपीएल में उत्साहजनक संकेत हैं।"












Click it and Unblock the Notifications