हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 115 करोड़ में खरीदा! गुजरात को मिली रकम का चौंकाने वाला खुलासा

Hardik Pandya: स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इस बार गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस का रुख किया है। मुंबई ने उनको ट्रेड करते हुए गुजरात से खरीद लिया था। हार्दिक पांड्या को कैश डील के तहत लाया गया। उनको लाने के लिए 15 करोड़ रुपये गुजरात को दिए गए थे।

खबरों के अनुसार गुजरात को खरीदने वाली फर्म सीवीसी कैपिटल एक इन्वेस्टमेंट कम्पनी है जिसके 40 मैनेजिंग पार्टनर हैं। आईपीएल को वे एक प्रॉफिट के साधन के रूप में देखते हैं। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस एक बिजनेस परिवार की टीम है, अम्बानी देश के सबसे ज्यादा अमीरों में से एक हैं। वे सिर्फ प्रॉफिट नहीं, बल्कि काफी और चीजों पर भी ध्यान देते हैं।

hardik pandya

माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को लाने के लिए मुंबई ने 115 करोड़ की राशि खर्च की है। गुजरात के पर्स में 15 करोड़ पांड्या के लिए हुई डील से आये। इसके आलवा बड़ी ट्रांसफर राशि भी मिली है। अनुमान के तौर पर यह 100 करोड़ रुपये मानी जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में ऐसा अनुमान लगाया गया है।

हार्दिक पांड्या गुजरात के कप्तान के तौर पर खेलते थे। इसके बाद उनको अब वापस मुंबई में लेकर जाया गया और वहां कप्तानी भी सौंप दी गई। रोहित शर्मा के जगह हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनाया गया है। हार्दिक इस डील के तहत आए थे कि उनको कप्तान बनाया जाए।

हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद मुंबई इंडियंस के फैन्स काफी नाराज हो गए थे। सोशल मीडिया पर जमकर बवाल भी देखने को मिला था। हार्दिक पांड्या की आलोचना भी की गई और रोहित शर्मा को सलाह मिली कि उनको किसी अन्य टीम में जाकर खेलना चाहिए। हालांकि रोहित शर्मा की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। पांड्या को मुंबई में शामिल तो किया गया है लेकिन वह अभी चोटिल हैं। वह आईपीएल से बाहर भी हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+