हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील में नया मोड़, KKR-CSK को छोड़ तीसरी टीम की एंट्री, बदले में 2 प्लेयर्स होंगे रिलीज?

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। पिछले कुछ समय से हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने इस स्टार ऑलराउंडर को ट्रेड करने के विकल्प तलाश रही है।

इस बीच उनके नए ठिकाने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के साथ उनका नाम जुड़ रहा था, लेकिन पंजाब किंग्स की एंट्री ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

hardik pandya

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। इस संभावित डील में हार्दिक पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं, जबकि भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं।

गेंदबाज की जरूरत के कारण पंजाब किंग्स का रुख

रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रेड का विचार मुंबई इंडियंस की तरफ से सामने आया था। फ्रेंचाइजी हार्दिक के बदले एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी। जब पंजाब किंग्स के सामने हार्दिक को ट्रेड करने का विकल्प रखा गया तो बातचीत आगे बढ़ी।

पंजाब को भी ऑल राउंडर की जरूरत

पंजाब को एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत है, जो मध्यक्रम में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सके। हार्दिक इस भूमिका के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं। वहीं अर्शदीप के आने से मुंबई की तेज गेंदबाजी मजबूत होगी। वह नई गेंद से विकेट लेने के साथ डेथ ओवरों में भी प्रभावी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। विष्णु विनोद के रूप में मुंबई को एक अतिरिक्त भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी मिल सकता है।

तीन टीमों के साथ हार्दिक को लेकर हुई बातचीत

यह भी बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को ट्रेड करने के लिए कम से कम तीन फ्रेंचाइजी से संपर्क किया था। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ही ऐसी टीम थी, जिसके साथ बातचीत एडवांस स्टेज तक पहुंची थी। केकेआर के साथ डील में एक से अधिक खिलाड़ियों को शामिल करने पर विचार किया गया था।

पंजाब ने अर्शदीप को किया बड़ी रकम में रिटेन

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें राइट टू मैच कार्ड के जरिए 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बरकरार रखा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए इतनी बड़ी बोली लगाई थी, जिसके बाद पंजाब ने भी बराबर की रकम देकर उन्हें अपने साथ बनाए रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+