Asia Cup से पहले हार्दिक पंड्या के खेलने पर बना सस्पेंस, श्रेयस अय्यर को लेकर भी हुआ बड़ा खुलासा
Asia Cup 2025, Hardik Pandya: एशिया कप 2025 शुरू होने में अब ज़्यादा वक्त नहीं बचा है और भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 11 और 12 अगस्त को बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में फिटनेस असेसमेंट से गुजरेंगे। यह टेस्ट यह तय करेगा कि वह टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं?
9 सितंबर से शुरू होगा एशिया कप (Asia Cup 2025, Hardik Pandya)
31 वर्षीय हार्दिक पंड्या इस साल भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2025 और चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। मिड-जुलाई से वह मुंबई में लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं, ताकि एशिया कप में अपनी फिटनेस और फॉर्म के दम पर टीम को जीत दिला सकें। एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि पंड्या इस अहम टूर्नामेंट में पूरी ताकत के साथ उतरेंगे।

श्रेयस अय्यर पर भी रहेगी नजर
रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले श्रेयस अय्यर ने 27 से 29 जुलाई के बीच अपना फिटनेस टेस्ट पूरा किया था। अय्यर ने हाल ही में पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंचाया। जबकि 2024 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा खिताब दिला चुके थे। हालांकि, वह दिसंबर 2023 के बाद से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या वह एशिया कप की टीम में वापसी कर पाते हैं।
सूर्यकुमार यादव को लेकर है ये अपडेट
वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अभी COE में एक हफ्ते तक रहकर अपनी फिटनेस पर काम करेंगे। सूर्यकुमार का आईपीएल 2025 बेहद शानदार रहा, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 717 रन बनाए और 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का खिताब जीता। वह इस सीज़न के दूसरे सबसे बड़े रन-स्कोरर रहे, पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन थे, जिन्होंने 759 रन बनाए।
गिल बन सकते हैं टीम के नए कप्तान
रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार को टीम की कप्तानी सौंपी गई और उनकी अगुवाई में भारत ने 22 में से 17 मैच जीते हैं। इस बार टीम में एक और बदलाव की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल को एशिया कप 2025 के लिए भारत का नया टी20I उप-कप्तान बनाया जा सकता है। गिल के पिछले तीन आईपीएल सीज़न में प्रदर्शन बेहद शानदार रहे हैं और उनकी स्ट्राइक रेट व रन संख्या उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए मजबूत दावेदार बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications