क्या हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया जाएगा? मैनेजमेंट ने बताई स्थिति
Hardik Pandya: आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सफर अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने कड़े फैसले लेने के बजाय अपने कप्तान हार्दिक पांड्या के पीछे खड़े होने का फैसला किया है। सीधा अर्थ यही है कि हार्दिक पांड्या को कप्तानी से नहीं हटाया जाएगा।
इंडियंस एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी हार्दिक की कप्तानी को टीम की विफलता का मुख्य कारण नहीं मानती है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या के नेतृत्व का समर्थन करना जारी रखेगा। मैनेजमेंट का मानना है कि टीम का संघर्ष नेतृत्व की कमी के कारण नहीं, बल्कि खेल के बदलते स्वरूप के साथ तालमेल न बिठा पाने की वजह से है।

साइमन डूल ने इसी मामले को लेकर एक दिलचस्प जवाब दिया है। उनके अनुसार हार्दिक पांड्या को रिलीज कर देना चाहिए। डूल के अनुसार हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इसके अलावा टीम भी पिछले तीन साल से संघर्ष ही कर रही है।
इस सीजन हार्दिक पांड्या रहे हैं फ्लॉप
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या इस सीजन बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में ही संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। टीम का प्रदर्शन भी सुपर फ्लॉप रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक महज 3 ही मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में एक बार कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की है।
पिछले मैच में चोटिल हुए हार्दिक पांड्या
पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ जब मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की, तो हार्दिक पांड्या टीम से बाहर थे और सूर्या कप्तान थे। हार्दिक को पीठ इ स्पेज्म था, इस वजह से वह मैदान पर नहीं आ पाए। मुकाबले के एक दिन बार उनकी चोट को लेकर चीजें सामने आई। सूर्या ने टॉस पर सिर्फ यही कहा था कि वह पूरी तरह ठीक नहीं हैं। अब देखना होगा कि क्या वह अगले मैच तक फिट होकर वापस आ पाएंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications