नए साल पर लेडी लव माहिका शर्मा के साथ हार्दिक पंड्या की तस्वीर वायरल, क्या करने वाले हैं दूसरी शादी?
Hardik Pandya Shares Romantic Photos: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। साल 2025 में अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगाने के बाद हार्दिक अब खुलकर अपनी लेडीलव महीका शर्मा के साथ अपनी खुशियां शेयर कर रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने एक साथ नए साल का जश्न मनाया, जिसकी रोमांटिक झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
हार्दिक ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर (Hardik Pandya Shares Romantic Photos)
हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर महीका के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। खास बात यह रही कि क्रिसमस के मौके पर यह जोड़ा मैरून रंग के मैचिंग आउटफिट्स में नजर आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। हार्दिक द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

फैंस ने बताया 'बेस्ट जोड़ी'
इस पोस्ट के एक वीडियो में महीका अपना हालिया अवॉर्ड फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं कुछ अन्य तस्वीरों में यह कपल अपने पालतू जानवरों (पेट्स) के साथ सुकून के पल बिताता दिखा। फैंस इस जोड़ी को 'बेस्ट जोड़ी' बताकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने अपनी हालिया टी-20 जीत का श्रेय भी महीका शर्मा को दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान हार्दिक भावुक नजर आए और उन्होंने कहा कि जब से महीका उनके जीवन में आई हैं, उनके साथ सब कुछ अच्छा हो रहा है।
क्या शादी करने वाले हैं ये कपल
हार्दिक ने कहा कि मेरी सफलता का काफी श्रेय मेरे अपनों और खासकर मेरी पार्टनर को जाता है। जब से वह मेरे जीवन में आई हैं, उन्होंने मेरा भरपूर साथ दिया है और तब से मेरे साथ बहुत अच्छी चीजें हुई हैं। हार्दिक ने आगे कहा कि वह अपनी जिंदगी में बहुत ईमानदार रहे हैं और अब वह केवल खेल का आनंद लेना चाहते हैं। उनका नया जीवन मंत्र 'बड़ा और बेहतर' है। कुछ फैंस का मानना है कि ये जोड़ी जल्द ही शादी कर सकती है। लेकिन अब तक इस कपल ने शादी की खबरों पर कोई ऑफिश्यली बयान नहीं दिया है।
बता दें कि हार्दिक पंड्या की पहले नताशा स्टेनकोविक से शादी हुई थी। दोनों ने 2020 में शादी की और 2023 में दोबारा रीति-रिवाजों के साथ शादी की कसमें खाई थीं। हालांकि, जुलाई 2024 में उन्होंने अलग होने की पुष्टि की। आज भी हार्दिक और नताशा अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर (को-पेरेंटिंग) कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications