हार्दिक पांड्या होंगे रोहित-कोहली के क्लब में शामिल, एशिया कप में धांसू कीर्तिमान से रचेंगे नया इतिहास

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या एशिया कप में खेलने के लिए कमर कस चुके हैं। तूफानी बैटिंग के अलावा उनके ऊपर गेंदबाजी का भी बड़ा जिम्मा रहेगा। आईपीएल के बाद पांड्या को लम्बा आराम मिला है। अब वह एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

एशिया कप में हार्दिक पांड्या के पास बल्ले से धमाल मचाते हुए एक रिकॉर्ड कायम करने का मौका है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में शामिल होने के लिए उनको ज्यादा कुछ नहीं करना है। सिर्फ एक या दो पारियों में वह धांसू कीर्तिमान हासिल कर लेंगे।

hardik pandya

दरअसल हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का धाकड़ कीर्तिमान बनाने के करीब हैं। वह इस फॉर्मेट में अपने 100 छक्के पूरे करने से महज 5 शॉट ही दूर हैं। अगर वह एशिया कप में ये पांच छक्के जमाते हैं, तो अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कुछ ही खिलाड़ियों ने बनाया है।

Hardik Pandya के पास है बड़ा मौका

हार्दिक पांड्या छक्कों का यह रिकॉर्ड बनाकर रोहित-कोहली के एलिट क्लब में शामिल हो जाएंगे। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 205 छक्के जमाए हैं। उनके बाद इस खास सूची में सूर्यकुमार यादव का नाम आता है, सूर्या ने 146 छक्के जड़े हैं। वह अपने 150 सिक्स पूरे करने के करीब हैं।

विराट कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 124 छक्के जमाए हैं। उनके अलावा केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। राहुल ने 99 छक्के जमाए हैं। हार्दिक पांड्या केएल राहुल को पीछे छोड़ सकते हैं और उनके पास काफी शानदार मौका है। राहुल एशिया कप की टीम में नहीं हैं।

गेंदबाजी में भी Hardik Pandya धांसू आंकड़े के करीब

बैटिंग के अलावा हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में भी धमाल मचाने वाले हैं। वह अपने 100 टी20 विकेटों से महज 6 विकेट ही पीछे हैं। उनके नाम कुल 94 विकेट हैं। एक पारी में तीन बार वह 3 विकेट लेने का कारनाम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+