Hardik Pandya Net Worth: करोड़ों की गाड़ियां, महंगी घड़ियां और आलीशान घर, कितनी संपत्ति के मालिक हैं पंड्या

Hardik Pandya Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पंड्या आज 32 साल के हो गए हैं। इस मौके पर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा का कारण उनकी नई गर्लफ्रेंड, मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा हैं। हार्दिक ने माहिका के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिससे इन दोनों के नए रिश्ते की खबरें और भी तेज हो गई हैं।

स्टाइलिश क्रिकेटरों में आता है पंड्या का नाम (Hardik Pandya Net Worth)

हार्दिक पंड्या को भारत के सबसे स्टाइलिश क्रिकेटरों में गिना जाता है। पंड्या मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन के लिए जाने जाते हैं। महंगी घड़ियों और शानदार गाड़ियों का शौक रखने वाले पंड्या अपने कपड़ों से लेकर हेयर स्टाइल तक पर लाखों रुपये खर्च करते हैं। अपने फैशन और स्टाइल के कारण भी वह फैंस के बीच चर्चाओं में रहते हैं।

Hardik Pandya 1

कितनी है हार्दिक पंड्या की नेटवर्थ

हार्दिक की कमाई का जरिया सिर्फ क्रिकेट नहीं है, बल्कि वह कई बड़े ब्रांड्स का एंडोर्समेंट भी करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 100 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। उन्हें बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट से सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वह मैच फीस से भी अच्छी कमाई करते हैं। क्योंकि वह भारत की वनडे और टी20 टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं।

महंगी गाड़ियों का भी है शौक

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में वह मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हैं और इसके लिए उन्हें सालाना 16.35 करोड़ रुपये मिलते हैं। क्रिकेट के अलावा वह कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापनों से भी मोटी रकम कमाते हैं। हार्दिक पंड्या को महंगी गाड़ियों का जबरदस्त शौक है। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें रॉल्स रॉयस, मर्सिडीज एएमजी जी63, पोर्शे, और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इसके साथ ही मुंबई में उनका एक आलीशान घर भी है।

नताशा से हो चुका है तलाक

हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविच के साथ रिश्ते में थे और उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में शादी की थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है। हालांकि, 2024 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद अब ऐसा लग रहा है कि हार्दिक के जीवन में माहिका शर्मा की एंट्री हो गई है। माहिका के साथ उनकी हालिया तस्वीरों ने फैंस के बीच उनके नए रिश्ते को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+