हार्दिक पांड्या की होगी केकेआर में एंट्री? मोटी रकम के साथ कप्तानी मिलने की संभावना
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की आईपीएल डील को लेकर अब एक नई खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की बातों के बीच अब केकेआर का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या आगामी आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
कुछ रिपोर्ट्स आई हैं कि केकेआर ने हार्दिक पांड्या को लाने के लिए अपना पक्ष मजबूती से रखा है और लीडरशिप के लिए उनको टीम में लाया जाएगा। हार्दिक को केकेआर में लाकर कप्तानी का जिम्मा दिया जाएगा। वह मुंबई इंडियंस में भी कप्तान हैं।

केकेआर में खाली है कप्तान की जगह
खबरों में दम इसलिए माना जा सकता है क्योंकि हाल ही में अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद केकेआर को कप्तान की जरूर तो रहेगी। अगर हार्दिक पांड्या को लाकर कप्तान बनाया जाता है, तो हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए। टीम में कोई अनुभवी कप्तान चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स नहीं बनाएगा हार्दिक को कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स में हार्दिक के जाने की खबरें आई थीं लेकिन वहां उनको कप्तानी की डील नहीं मिलने वाली है। चेन्नई सुपर किंग्स का मैनेजमेंट ऋतुराज गायकवाड़ को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी देने के मूड में नहीं है। इस वजह से हार्दिक के लिए केकेआर की डील बेहतरीन मानी जा सकती है।
कप्तानी की डील का रहा है इतिहास
हार्दिक आईपीएल में कप्तानी की डील के साथ ही जाते रहे हैं, यह उनका इतिहास भी रहा है। मुंबई इंडियंस को छोड़कर वह गुजरात में कप्तानी के कारण गए थे। इसके बाद वहां से छोड़कर वापस मुंबई इंडियंस में आए, तो रोहित शर्मा की जगह कप्तानी मिलने की डील के तहत आए थे लेकिन प्रदर्शन गिरते हुए टीम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। मुंबई इंडियंस को हार्दिक की कप्तानी में लगातार तीन खराब सीरीज देखने पड़े हैं।
रिंकू सिंह को नहीं मिलेगा लीड करने का मौका
केकेआर में रिंकू सिंह उपकप्तान हैं। अगर हार्दिक आते हैं, तो रिंकू सिंह को कप्तानी का मौका नहीं मिलने वाला है। यह भी सामने आ रहा है कि केकेआर इस बार कैमरन ग्रीन को रिटेन करने के मूड में भी नहीं है। वहां से पैसा बचेगा। आने वाले समय में स्थिति साफ हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
