क्या हार्दिक पांड्या ने सच में कर ली सगाई? गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने चुप्पी तोड़ किया बड़ा खुलासा

Hardik Pandya and Mahieka: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। हाल ही में हनुमान पूजा के दौरान माहिका के हाथ में दिखी डायमंड रिंग ने नई अटकलों को जन्म दिया, जिनमें दावा किया गया कि दोनों ने सगाई कर ली है।

बीते दिनों माहिका शर्मा की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह हनुमान पूजा और आरती के दौरान नजर आ रही थीं। उनके हाथ में एक बड़ी डायमंड रिंग दिखी, जिसे देखकर फैंस ने तुरंत सगाई की खबरें उछाल दीं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने माना कि हार्दिक और माहिका ने चुपचाप सगाई कर ली है।

hardik pandya

माहिका शर्मा ने अब इस मामले पर सामने आकर दी सफाई है, हालांकि हार्दिक पांड्या की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। लगातार बढ़ती अफवाहों के बीच आखिरकार माहिका शर्मा ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इंटरनेट ने अपने हिसाब से फैसला कर लिया है कि उनकी सगाई हो चुकी है, जबकि वह हर दिन अच्छी जूलरी पहनती हैं।

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भी दिया मज़ेदार जवाब

सिर्फ सगाई ही नहीं, बल्कि माहिका की प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई अफवाहें उड़ने लगी थीं। इन कयासों पर उन्होंने मज़ेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। माहिका ने एक छोटी सी गाड़ी का मीम शेयर करते हुए लिखा कि क्या मैं प्रेग्नेंसी की खबरों को गलत साबित करने के लिए इसी गाड़ी से आ जाऊं? उनका यह मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को उनका यह ह्यूमर काफी पसंद आया।

रिलेशनशिप की पुष्टि के बाद बढ़ी दिलचस्पी

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिलेशनशिप की पुष्टि के बाद फैंस इस जोड़ी को लेकर खासे उत्साहित हैं। दोनों ने अभी तक भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन अपनी बॉन्डिंग को लेकर खुलकर सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर अब इस कपल को लेकर बड़े पैमाने पर प्रतिक्रियाएँ आने लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+