हार्दिक पांड्या से मिलने 2400 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा फैन, क्रिकेटर ने वापसी का टिकट कराकर जीता दिल

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के प्रति एक फैन की दीवानगी इन दिनों चर्चा में है। लखनऊ के रहने वाले रवि अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर पैदल तय करके बेंगलुरु पहुंचे। यहां भारतीय ऑलराउंडर से मुलाकात के दौरान उन्हें ऐसा जवाब मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि सबसे पहले लखनऊ से पैदल चलकर मुंबई पहुंचे थे। इस सफर में उन्होंने करीब 1400 किलोमीटर की दूरी तय की। मुंबई पहुंचने पर उन्हें पता चला कि हार्दिक पंड्या उस समय बेंगलुरु में हैं। इसके बाद उन्होंने अपना सफर जारी रखा और करीब 990 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे।

hardik pandya

इस तरह हार्दिक से मिलने के लिए रवि ने कुल मिलाकर करीब 2390 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। हाथ में प्लेकार्ड लेकर पहुंचे रवि की हार्दिक से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हार्दिक ने फैन से क्या कहा?

वीडियो में हार्दिक पांड्या रवि से गर्मजोशी से मिलते और उनका हालचाल पूछते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान हार्दिक उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें किसी चीज की जरूरत है और क्या वह उनकी कोई मदद कर सकते हैं।

हार्दिक ने रवि को वापस घर लौटने के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था कराने का भरोसा भी दिया। साथ ही उन्होंने जल्द संपर्क करने की बात कही। क्रिकेटर का यह व्यवहार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और कई लोगों ने उनके इस अंदाज की तारीफ की।

कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि बातचीत के दौरान रवि ने रहने के लिए घर की जरूरत बताई और हार्दिक ने मदद करने का भरोसा दिया। हालांकि घर उपलब्ध कराने की बात अभी पूरी हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

चोट से उबर रहे हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक फिलहाल बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। चोट के कारण वह भारतीय टीम से बाहर हैं और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं। उनकी वापसी अब फिटनेस और रिहैबिलिटेशन की प्रोग्रेस पर निर्भर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+