6,6,6,6,6,4! हार्दिक पांड्या ने तूफानी शतक से मचाया कोहराम, गेंदबाजों ने मांगी रहम की भीख
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे खतरनाक मैच विनर क्यों माना जाता है। लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने और फिटनेस की समस्याओं से जूझने के बाद, हार्दिक ने घरेलू क्रिकेट में ऐसी धमाकेदार वापसी की है कि चयनकर्ताओं से लेकर विरोधियों तक के होश उड़ गए हैं।
राजकोट में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ बल्ले से आग उगलते हुए अपनी फॉर्म का जोरदार शंखनाद किया है।

हार्दिक पांड्या की इस पारी की सबसे खास बात उनकी निडर बल्लेबाजी रही। उन्होंने विदर्भ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 68 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। यह उनके लिस्ट-ए करियर का पहला शतक भी है, जिसका इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे।
Hardik Pandya ने की छक्कों की बारिश
उन्होंने अपनी 133 रनों की पारी के दौरान कुल 11 गगनचुंबी छक्के जड़े, लेकिन मैच का सबसे रोमांचक पल तब आया जब उन्होंने स्पिनर पार्थ रेखड़े के एक ओवर में तबाही मचा दी। हार्दिक ने उस ओवर की पहली पांच गेंदों पर लगातार पांच शानदार छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर चौका बटोरकर कुल 34 रन अपनी झोली में डाल लिए।
इस विध्वंसक पारी के साथ ही हार्दिक पांड्या ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए गेंदबाजों को चुनौती दे डाली है हार्दिक की यह फिटनेस और फॉर्म टीम इंडिया के संतुलन के लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है।
गर्लफ्रेंड के साथ दिखे Hardik Pandya
मैदान के बाहर भी हार्दिक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। नए साल के जश्न के दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जहाँ वे अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ नजर आए। निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल और तलाक के बाद हार्दिक अब पूरी तरह से अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो उनकी इस शतकीय पारी में साफ दिखाई दिया। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर उतरने से पहले, घरेलू क्रिकेट में यह प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications