हरभजन सिंह ने चुनी विंडीज टूर के लिए अपनी T20I टीम, WTC फाइनल के बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की T20 टीम का चयन किया है। हरभजन सिंह सिलेक्टेर नहीं हैं, इसलिए यह कोई आधिकारिक टीम नहीं है। लेकिन, भज्जी ने बताया है कि भारत को वेस्टइंडीज के लंबे दौरे पर खेले जाने वाले पांच टी-20 मुकाबलों में किस टीम के साथ उतरना चाहिए।

2011 वर्ल्ड कप विनर भज्जी ने यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह के रूप में ऐसे 2 नाम लिए हैं जिनकी सबको अपेक्षा थी, क्योंकि उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई आईपीएल 2023 में काफी अच्छा परफॉर्मेंस करके दिखाया था।

Harbhajan Singh

हरभजन ने कुछ सरप्राइज नाम भी रखे हैं जैसे कि कोलकाता नाइट राइडर्स की युवा सनसनी हर्षित राणा जिन्होंने अपनी गति से प्रभावित किया और मुंबई इंडियंस के आकाश मधवाल, जिन्होंने लीग का अंतिम चरण आते-आते सनसनी मचा दी।

दोनों ही तेज गेंदबाज हैं, जहां हर्षित युवा है तो आकाश अपनी मिड एज में आते हैं। हरभजन की टीम में जितेश शर्मा एक और युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भज्जी को प्रभावित किया। ये खिलाड़ी पंजाब किंग्स की ओर से खेलता है और अपनी पावर हिटिंग से सबको प्रभावित करने का दमखम रखता है। जितेश शर्मा एक ऐसे विकेटकीपर भी हैं जो भारतीय टीम में ऋषभ पंत की धाकड़ हिटिंग की कमी भी पूरी कर सकते हैं।

हरभजन सिंह हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर मुखर आलोचक थे। ध्यान देना चाहिए कि इस टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी नहीं हैं।

ये खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल थे। हरभजन सिंह ने युवा खिलाड़ियों को जगह दी है और जिन खिलाड़ियों ने जगह नहीं बनाई है, उन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज में जगह मिलने की उम्मीद है। क्योंकि यह सीरीज टी20 से ठीक पहले होगी। इसके अलावा अगले साल T20 वर्ल्ड कप भी है जिसको को ध्यान में रखते हुए भज्जी ने युवाओं को अपनी टीम में लिया है।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हरभजन की टी20 टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा, आकाश मधवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+