'मेरा बेटा बनेगा सचिन तेंदुलकर से भी बड़ा खिलाड़ी', भज्जी ने 'क्रिकेट के भगवान' को लेकर ये क्या कह दिया

Harbhajan on sachin tendulkar: दुनिया भर में पिता-पुत्र की कई ऐसी जोड़ी है जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने का काम किया। शिवनारायण चंद्रपॉल- तेजनारायण चंद्रपॉल से लेकर रोजर बिन्नी-स्टुअर्ट बिन्नी तक मैदान पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। कुछ पॉपुलर क्रिकेटरों के बेटे भी क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि वे अपने पिता से प्रेरित होते हैं और बचपन से ही क्रिकेट का माहौल और ट्रेनिंग पाते हैं।

'मेरा बेटा बनेगा सचिन तेंदुलकर से भी बड़ा खिलाड़ी'

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह भी अपने बेटे को क्रिकेटर ही बनाना चाहते हैं। न्यूज 18 इंडिया के अमृत रत्न सम्मान समारोह में भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने बेटे जोधवीर सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा आने वाले समय में सचिन तेंदुलकर से भी बड़ा क्रिकेटर बनेगा और वह 10 नंबर की जर्सी पहनेगा।

Harbhajan on sachin tendulkar 1

सचिन की जर्सी पहनने का था सपना

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि उनका सपना था कि वह खुद 10 नंबर की जर्सी पहनें, लेकिन वह यह नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने विश्वास दिलाया कि जोधवीर सिंह भविष्य में न केवल सचिन तेंदुलकर से भी बड़ा खिलाड़ी बनेगा, बल्कि वह सचिन की जर्सी भी पहनेगा। इसके अलावा हरभजन ने यह भी कहा कि उनके रोल मॉडल उनके पिता हैं, जो उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। आइए जानते हैं वो पिता और बेटे की जोड़ी जो भारत के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं।

सुनील गावस्कर और रोहन गावस्कर

सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट के एक महान खिलाड़ी हैं और उनका नाम विश्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार है। उन्होंने अपने करियर में 125 टेस्ट मैचों में भाग लिया और 108 वनडे मैच खेले। सुनील गावस्कर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। जबकि उनके बेटे रोहन गावस्कर भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। रोहन ने 10 वनडे मैच खेले हैं, हालांकि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। सुनील गावस्कर और उनके बेटे रोहन का नाम भारतीय क्रिकेट में हमेशा याद किया जाएगा।

रोजर बिन्नी और स्टुअर्ट बिन्नी

रोजर बिन्नी और उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी दोनों ने भारतीय क्रिकेट के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई है। रोजर बिन्नी ने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 9 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। स्टुअर्ट ने 6 टेस्ट, 14 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने भी एक ऑलराउंडर के रूप में टीम इंडिया के लिए खेला, हालांकि उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उपस्थिति सीमित रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+