IND vs PAK: 'तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा', पाकिस्तानी क्रिकेटर पर क्यों भड़के हरभजन सिंह? सरेआम औकात दिखाई!
Harbhajan Singh Warning To Pakistan Cricketer: भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी टी20 वर्ल्ड कप की जंग से पहले सोशल मीडिया पर एक अलग ही महायुद्ध छिड़ गया है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी तनवीर अहमद को उनके एक विवादित कमेंट पर सरेआम लताड़ लगाई है। हरभजन ने न केवल तनवीर की साख पर सवाल उठाए, बल्कि उन्हें अपनी 'औकात' में रहने की सख्त हिदायत भी दे डाली।
यह पूरा विवाद हाल ही में संपन्न हुई ILT20 लीग के दौरान शुरू हुआ। हरभजन सिंह वहां एक ब्रॉडकास्टर की भूमिका निभा रहे थे। पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक ने मैच में 3 विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीता, जिसके बाद हरभजन ने उनसे खेल से जुड़े कुछ प्रोफेशनल सवाल पूछे। इस पर तनवीर अहमद ने एक पाकिस्तानी चैनल पर टिप्पणी की कि हरभजन जानबूझकर पाकिस्तानी क्रिकेटरों के आसपास घूमते रहते हैं।

हरभजन सिंह ने समझाया 5 टेस्ट और 100 टेस्ट का फर्क
तनवीर की इस टिप्पणी से भड़के हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर बिना किसी लाग-लपेट के जवाब दिया। उन्होंने कहा:
'मैं पूछना चाहता हूं कि यह तनवीर अहमद कौन है? इसने पाकिस्तान के लिए कुछ 3-4 मैच खेले हैं, लेकिन हरकतें ऐसी करता है जैसे कोई इमरान खान, वसीम अकरम या वकार यूनिस हो। शर्म आनी चाहिए तुम्हें! यही फर्क होता है एक 100 मैच खेलने वाले और 5 मैच खेलने वाले खिलाड़ी के बीच।'
हरभजन ने सरेआम पढ़ाया तमीज का पाठ
हरभजन ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारी को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक प्रेजेंटर का काम सवाल पूछना है, चाहे खिलाड़ी किसी भी देश का हो। उन्होंने आगे कहा:
'उस्मान तारिक ने अच्छा खेला तो मैंने सवाल पूछे। अगर नहीं पूछता, तो तुम लोग कहते कि पाकिस्तानी है इसलिए इग्नोर कर दिया। तुम्हारे बड़े खिलाड़ी हमेशा सम्मान देते हैं, लेकिन तुम जैसे लोग जिन्होंने कुछ हासिल नहीं किया, वे घटिया चैनलों पर बैठकर बकवास करते हैं। तुम्हें बोलने की तमीज तक नहीं है।'
हरभजन की अंतिम चेतावनी
वीडियो के अंत में हरभजन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तनवीर को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए कहा: 'तनवीर अहमद, थोड़ा अपने अंदर झांको। दोबारा मुझ पर या किसी भी भारतीय खिलाड़ी पर व्यक्तिगत टिप्पणी मत करना। दफा हो जाओ, वरना अगली बार जवाब और सख्त होगा और मैं तुम्हारी धज्जियां उड़ा दूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications