Shaun Marsh Birthday: IPL के पहले सीजन में रनों की बौछार कर जीता ऑरेंज कैप, 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

Happy birthday Shaun Marsh: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं। शॉन मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी है। शॉन मार्श का पूरा नाम शॉन एडवर्ड मार्श है। मार्श का जन्म 9 जुलाई 1983 को हुआ था। वह इस साल अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

पहला ऑरेंज कैप जीता: शॉन मार्श ने आईपीएल के पहले सीजन में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। साल 2008 य़ानी के आईपीएल के पहले सीजन में मार्श ने पंजाब के लिए खेलते हुए 11 पारियों में 616 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी निकला था। मार्श ने 68.44 की शानदार औसत और 139.38 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी।

Happy birthday Shaun Marsh 1

17 साल की उम्र में डेब्यू: शॉन मार्श लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। मार्श ने 17 साल की उम्र में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मार्श ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ध्यान अपनी ओर खींचा और इसके बाद उनका सेलेक्शन ऑस्ट्रेलियाई टीम में हो गया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला तीनों फॉर्मेट: ऑस्ट्रेलिया के तीनों ही फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शॉन मार्श का नाम भी शामिल है। मार्श ने अपने 38 टेस्ट के 68 पारियों में 2265 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और दस अर्धशतक जड़ने में भी कामयाबी हासिल की। वनडे की बात करें तो 73 वनडे में मार्श के नाम 2773 रन है। इसमें सात शतक और 15 अर्धशतक शामिल थे।

टी-20 और आईपीएल का प्रदर्शन; शॉन मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 15 टी-20 मचों में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके बल्ले से 255 रन ही निकले। जिसमें कोई अर्धशतक शामिल नहीं था। हालांकि, आईपीएल में मार्श का प्रदर्शन शानदार रहा है। 71 आईपीएल मैचों के 69 पारियों में मार्श ने 2477 रन बनाए। इस दौरान मार्श के बल्ले से एक शतक और 20 अर्धशतक भी निकले थे। इसके अलावा शॉन मार्श ने घरेलू क्रिकेट में 183 मैचों में 12,032 रन बनाए और 32 शतक लगाने के अलावा 58 अर्धशतक भी जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+