IPL 2023: फाइनल मुकाबले से पहले GT के कप्तान हार्दिक पांड्या ने किसे बताया सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी?
IPL 2023: गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राशिद खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि हमने उसके बारे में काफी बात कर ली है। जब टीम मुश्किल स्थिति में होती है तो मैं उस पर भरोसा कर सकता हूं।

MI vs GT Qualifier 2: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का दूसरा क्वॉलिफायर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में जीटी ने एमआई को 62 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री ले ली है। मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने राशिद की जमकर प्रशंसा की है। साथ ही राशिद खान को अपने पसंदीदा खिलाड़ी बताया है।
शुभमन गिल और राशिद खान ने किया शानदार प्रदर्शन
मुंबई के खिलाफ गुजरात को जीत दिलाने में शुभमन गिल और राशिद खान दोनों ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गिल ने पहली पारी में 129 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर मैच को जीटी के पक्ष में बनाए रखा।
हार्दिक ने रशिद को बताया सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी?
राशिद ने इस रोचक मुकाबले में पर जीटी की पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए तिलक वर्मा और टिम डेविड के दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मैच के बाद हार्दिक ने स्पिनर पर अपने भरोसे को लेकर बातचीत की। पांड्या ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हमने उसके बारे (राशिद पर) में काफी बात की है। जब टीम मुश्किल स्थिति में होती है तो मैं उस पर भरोसा कर सकता हूं।'
दरअसल, दूसरे क्वॉलिफायर में गुजरात के गेंदबाजी विभाग के साथ बल्लेबाजों ने भी जमकर मेहनत की। जीटी के कप्तान ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए गिल की तारीफ की और उनकी पारी को 'बेहतरीन' करार दिया।
हार्दिक ने शुभमन गिल के प्रदर्शन को लेकर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'आज की पारी बेहतरीन में से एक थी, वह कभी हड़बड़ी में नहीं दिखे। ऐसा लगा कि कोई गेंद फेंक रहा है और वह हिट कर रहा है। वह अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सुपरस्टार होगा। मेरी उनसे बातचीत होती है। मुझे लगता है कि वह जिस स्पष्टता और आत्मविश्वास को लेकर चल रहे हैं वह अद्भुत है।'
जीटी रविवार को फाइनल में अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications